नैनीताल में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ मई में लौटी सर्दी, सैलानियों ने उठाया आनंद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 मई 2026 (Nainital-Winter Returns in May-Rain)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तक तेज धूप और गर्माहट महसूस होने के बाद अपराह्न में अचानक काले बादल छा गये और बड़े आकार के ओलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी। मौसम में आये इस अप्रत्याशित बदलाव से मई माह के अंतिम दिनों में एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा। बारिश और ओलावृष्टि के कारण नगर की सड़कों पर पानी बहने लगा, नाले उफान पर आ गये और बहकर आया मलबा तथा कूड़ा नैनी झील तक पहुंच गया।

Nainital-Winter Returns in May-Rain
नैनी झील में तैरती नौकाओं के साथ नजर आ रही नालों से पहुंची गंदगी।

शनिवार दोपहर लगभग एक बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कुछ समय के लिए जनजीवन को प्रभावित कर दिया। नगर में सप्ताहांत के कारण बड़ी संख्या में मौजूद पर्यटक जहां बारिश से बचने के लिए आश्रय तलाशते नजर आये, वहीं अनेक सैलानी मौसम में आयी ठंडक और पहाड़ी वातावरण का आनंद लेते भी दिखाई दिये। कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गयी और कई स्थानों पर वाहन रुक गये।

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, जंगलों की आग को राहत

स्थानीय लोगों के अनुसार ओलावृष्टि का असर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखा गया। विशेषकर फलों और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि दूसरी ओर बारिश से जंगलों में सुलग रही छोटी-मोटी आग बुझने से वन विभाग और ग्रामीणों को राहत मिली है।

नैनीताल से लेकर रानीबाग (Ranibagh) तक कई स्थानों पर हल्के तूफान और तेज बारिश का प्रभाव देखा गया। मौसम में अचानक आये परिवर्तन ने लोगों को एक बार फिर ऊनी वस्त्र निकालने पर मजबूर कर दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अल्मोड़ा के 19 वर्षीय युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

मई में 13.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में नैनीताल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई माह के लिहाज से काफी सुहावना माना जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। बारिश के दौरान तापमान में और गिरावट महसूस की गयी, जिससे नगर में ठंड का वातावरण बन गया। उल्लेखनीय है कि नैनीताल सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में शाम 6 बजे से एक बार फिर बारिश शुरू हो गयी है।

पर्यटकों की भारी भीड़ से यातायात व्यवस्था पर दबाव

उल्लेखनीय है कि सप्ताहांत होने के कारण नैनीताल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा बिना पार्किंग सुविधा वाले होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास (Russian Bypass) और नारायण नगर (Narayan Nagar) क्षेत्रों में रोका जा रहा है। वहीं हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) से नगर में वाहनों की एंट्री भी चरणबद्ध तरीके से करायी जा रही है।

दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध का असर नहीं दिखा

पुलिस प्रशासन ने नैनीताल और कैंचीधाम (Kainchi Dham) में बाहरी दोपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की घोषणा की थी, लेकिन शनिवार को इसका प्रभाव बहुत स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। नगर में दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रही और उनकी संख्या भी ऐसी नहीं दिखी कि व्यापक स्तर पर रोक लागू होने का आभास हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी दिनों में यदि पर्यटकों की संख्या इसी प्रकार बनी रही तो यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी रह सकती है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अगले वर्ष सात राज्यों में होने वाले चुनावों की तैयारी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड से किया शंखनाद, दिए हारे बूथों को भी जीतने का मंत्र

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-Winter Returns in May-Rain) :

Nainital-Winter Returns in May-Rain, Uttarakhand News, Nainital News, Weather News, Rain News, Hailstorm News, Tourism News, Hindi News, Traffic News, Kainchi Dham News, Summer Weather News, Nainital Rain And Hailstorm Update, Sudden Weather Change In Nainital, May Month Cold Weather Uttarakhand, Nainital Tourist Rush Weekend News, Hailstorm Damage To Crops Uttarakhand, Nainital Lake Rainfall Impact, Kainchi Dham Traffic Management News, Uttarakhand Mountain Weather Update, Nainital Temperature Drop News, Tourist Season Weather Alert Uttarakhand, #Nainital #Uttarakhand #WeatherNews #Rain #Hailstorm #TourismNews #KainchiDham #TrafficNews #HindiNews #UttarakhandNews

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  असम के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिले उत्तराखंड के राज्यपाल, नैनीताल में स्वच्छता से जनसंवाद व स्वागत-सम्मान तक कई कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply