WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

युवती से अभद्रता के आरोप पर ग्रामीणों का गुस्सा: नैनीताल में दो युवकों को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने बचाकर अभिरक्षा में लिया

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 अगस्त 2026 (Mob Surrounds 2 Youths in Nainital)। पहाड़ पर आकर बाहरी लोग अपने बुरे संस्कार दिखाने में संकोच नहीं करते, वरन उन्हें लगता है कि यहां के सीधे-साधे लोग चुप रहेंगे। मुरादाबाद के बताये जा रहे पांच युवकों ने, जो शेख मुजाहिद लिखी हुई कार से आये थे, एक युवती से खुली सड़क पर छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगे। लेकिन इस बार जो हुआ, उसकी शायद उसकी कल्पना भी नहीं की होगी। महिलाओं और ग्रामीणों ने उनमें से 2 युवकों को किसी तरह घेर कर पकड़ लिया और फिर उनका मुंह काला कर उनकी चप्पलों और बिच्छू घास से जमकर खातिरदारी की और उनके कपड़े भी फाड़ डाले।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू

नैनीताल (Nainital) जनपद के भवाली (Bhowali) कोतवाली पुलिस क्षेत्र में युवती से कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप के बाद ग्रामीणों और महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये और पांच युवकों में से दो को पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की, उनके चेहरे पर काला पदार्थ पोता तथा बिच्छू घास (कंडाली) और चप्पलों से उनकी पिटाई की।

Mob Surrounds 2 Youths in Nainital छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए युवक के चेहरे पर मोबिल ऑयल पोतकर मुंह काला करती महिला। - Dainik Bhaskarसूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपनी अभिरक्षा में लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी प्रसारित हो रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम भवाली थाना (Bhowali Police Station) क्षेत्र के सतौली (Satauli) गांव की है। बताया गया कि कार में सवार पांच युवक गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि युवकों ने गांव की युवतियों के साथ सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार किया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंच गयीं। ग्रामीणों को देखकर कार सवार युवक भागने लगे, जिनमें से तीन युवक निकलने में सफल रहे, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

महिलाओं ने जताया आक्रोश, पुलिस ने भीड़ से सुरक्षित निकाला

घटना के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों ने दोनों युवकों के चेहरे पर काला पदार्थ पोत दिया। वीडियो में कुछ महिलाएं बिच्छू घास (कंडाली) और चप्पलों से उनकी पिटाई करती दिखाई दे रही हैं। मारपीट के दौरान दोनों युवकों के कपड़े भी फट गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ के बीच से निकालकर चौकी ले गयी। पुलिस ने उनकी कार भी अपने कब्जे में ले ली है।

भवाली के कोतवाली प्रभारी प्रकाश मेहरा (Prakash Mehra) के अनुसार पकड़े गये दोनों युवक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) के निवासी हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे क्षेत्र के एक वेलनेस सेंटर (Wellness Centre) में कार्य करने के सिलसिले में यहां आये थे। घटना के समय वे पांच लोगों के साथ कार में सवार थे। पुलिस ने बताया कि कार के शीशे पर “शेख मुजाहिद (Sheikh Mujahid)” लिखा हुआ था। वाहन तथा उसमें सवार व्यक्तियों के सत्यापन सहित पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ट्रक में गुप्त केबिन बनाकर 270 टिन लीसा की तस्करी, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर चिड़ियाघर में प्रतियोगिताएं, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट व रीप परियोजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता

पुलिस ने शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई का दिया आश्वासन

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं क्षेत्र के सामाजिक वातावरण को प्रभावित करती हैं और इन पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) तथा अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और घटना से संबंधित वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों का परीक्षण भी किया जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो Mob Surrounds 2 Youths in Nainitalहमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में युवती से दुष्कर्म का आरोप: शादी के लिए धर्म परिवर्तन का झांसा देने का अभियोग, आरोपित गिरफ्तार
Tags (Mob Surrounds 2 Youths in Nainital) :

<

p style=”text-align: justify;”>Mob Surrounds 2 Youths in Nainital, Nainital News, Bhowali News, Satauli Village, Women Safety Uttarakhand, Bhowali Police, Nainital Police, Uttarakhand News, Law and Order, Police Investigation, Local News, Social Media Video, Public Safety, Navin Samachar, #Nainital #Bhowali #Uttarakhand #WomenSafety #Police #LocalNews #NavinSamachar,

Leave a Reply