WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिले नए कुलसचिव, एचएन पांडे मेमोरियल बाल फुटबॉल प्रतियोगिता और आईटीआई में प्रवेश पर समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रो. रजनीश पांडे बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव

नवीन समाचार, नैनीताल, 31 जुलाई 2026 (Nainital News Today 31 July 2026)। नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के कला संकायाध्यक्ष एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश पांडे (Prof. Rajnish Pandey) को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव (Registrar) नियुक्त किया गया है। उन्होंने नियुक्ति के बाद कुलसचिव का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

Nainital News Today 31 July 2026विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलपति (Vice Chancellor) की सहमति के आधार पर सहायक कुलसचिव ने नियुक्ति आदेश जारी किया। प्रो. रजनीश पांडे वर्तमान में कला संकायाध्यक्ष के साथ अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रहे हैं। इससे पूर्व वह विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination) तथा आईपीएसडीआर (IPSDR) के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू

प्रो. पांडे की नियुक्ति पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (KUTA) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari), डॉ. नीलू (Dr. Neelu), डॉ. दीपक कुमार (Dr. Deepak Kumar), डॉ. संतोष कुमार (Dr. Santosh Kumar), डॉ. शिवांगी (Dr. Shivangi), डॉ. दीपिका गोस्वामी (Dr. Deepika Goswami), डॉ. अनिल बिष्ट (Dr. Anil Bisht), डॉ. अशोक कुमार (Dr. Ashok Kumar) तथा एलुमनी सेल (Alumni Cell) के डॉ. बीएस कालाकोटी (Dr. BS Kalakoti), डॉ. संजय पंत (Dr. Sanjay Pant), डॉ. जीसी जोशी (Dr. GC Joshi), डॉ. रितेश साह (Dr. Ritesh Sah), डॉ. ज्योति कांडपाल (Dr. Jyoti Kandpal) और डॉ. मीना पांडे (Dr. Meena Pandey) सहित अनेक शिक्षकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एचएन पांडे मेमोरियल बाल फुटबॉल प्रतियोगिता दो अगस्त से, 15 विद्यालयों की टीमें दिखाएंगी दम

नवीन समाचार, नैनीताल, 31 जुलाई 2026 ()। नैनीताल (Nainital) में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक एचएन पांडे मेमोरियल (HN Pandey Memorial) बाल फुटबॉल प्रतियोगिता का 78वां संस्करण दो अगस्त से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त को खेला जाएगा। वर्ष 1947 से निरंतर आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में इस बार 15 विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी।

सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (CRST Old Boys Association) के अनुसार प्रतियोगिता का प्रायोजन द नैनीताल बैंक लिमिटेड (The Nainital Bank Limited) कर रहा है। प्रतियोगिता में केवल कक्षा आठ तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे तथा खिलाड़ियों की अधिकतम ऊंचाई चार फीट नौ इंच निर्धारित की गई है। अधिकांश मुकाबले प्रतिदिन शाम पांच बजे से आयोजित होंगे।

प्रतियोगिता में सनवाल स्कूल (Sanwal School), सेंट जोसफ (St. Joseph’s), आरएसएसवी निशांत (RSSV Nishant), सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल (St. John’s Public School), डी विला पब्लिक स्कूल भवाली (D Villa Public School Bhowali), सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (Sainik School Ghorakhal), राधा चिल्ड्रेन एकेडमी (Radha Children’s Academy), पार्वती प्रेमा साह जगाती दुर्गापुर (Parwati Prema Jagati Durgapur), बिरला विद्या मंदिर (Birla Vidya Mandir), लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल (Lakes International School Bhimtal), लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल (Long View Public School), जीडी गोयनका (GD Goenka), हरमन माइनर भीमताल (Hermann Minor Bhimtal), मदर हार्ट्स (Mother Hearts) तथा नैन्सी कॉन्वेंट (Nainchi Convent) की टीमें भाग लेंगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में कुछ घंटों के अंतराल पर दो दुकानों में लगी आग, गैस सिलेंडर भी फटा, भीतर सो रहे कर्मचारी बमुश्किल बचे...

संस्था के संरक्षक कैप्टन एलएम साह (Captain LM Sah), अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी (Jagdish Bawadi) तथा महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट ‘गुड्डू’ (Dr. Manoj Bisht ‘Guddu’) ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता का अवलोकन करने की अपील की है।

हल्द्वानी में सर्वोदय आईटीआई में प्रवेश शुरू, फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की 80 सीटें उपलब्ध

नवीन समाचार, नैनीताल, 31 जुलाई 2026 ()। हल्द्वानी (Haldwani) के लामाचौड़ (Lamachaur) स्थित सर्वोदय आईटीआई (Sarvodaya ITI) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। संस्थान में फिटर (Fitter) और इलेक्ट्रीशियन (Electrician) ट्रेड की कुल 80 सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। संस्थान प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार सर्वोदय आईटीआई वर्ष 2014 से तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 200 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं तथा उन्हें विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोजगार के लिए शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। प्रबंधन का दावा है कि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त अनेक विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत हैं।

संस्थान ने बताया कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है तथा आईटीआई प्रशिक्षण युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाता है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों के साथ सर्वोदय आईटीआई, लामाचौड़ पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9012112826, 8979934089 तथा 9568156777 पर संपर्क किया जा सकता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ISRO में 746 पदों पर बंपर भर्ती: वैज्ञानिक, इंजीनियर, क्लर्क से लेकर अप्रेंटिस तक के अवसर, जानें योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी
Tags (Nainital News Today 31 July 2026) :

Nainital News Today 31 July 2026, Nainital Football Tournament, HN Pandey Memorial, School Football, Nainital Sports News, CRST Old Boys Association, Uttarakhand Sports, Football Tournament 2026, Nainital News, Navin Samachar, Kumaun University, Nainital News, Registrar Kumaun University, Prof Rajnish Pandey, Higher Education Uttarakhand, University Administration, Education News, Uttarakhand News, Navin Samachar, Haldwani News, Sarvodaya ITI, ITI Admission 2026, Skill Development, Electrician Trade, Fitter Trade, Technical Education, Employment News, Uttarakhand News, Navin Samachar,  #KumaunUniversity #Nainital #Education #Uttarakhand #NavinSamachar, #Nainital #Football #SchoolSports #Uttarakhand #NavinSamachar,

Leave a Reply