WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

दीपक तले अंधेरा: मुख्यालय से मात्र 11 किमी दूर गांव ने 3 किमी सड़क के लिए दी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, नियम विरुद्ध संचालित होम स्टे पर फिर कार्रवाई व जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को स्थानांतरित करने की खबरों की सच्चाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

दीपक तले अंधेरा: मुख्यालय से 11 किमी दूर गांव ने दी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नवीन समाचार, नैनीताल, 31 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 31 July 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में जिला मुख्यालय और उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) से मात्र 11 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव के ग्रामीणों ने सड़क सुविधा के अभाव में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों बाद भी केवल तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं होने से उनका दैनिक जीवन, स्वास्थ्य सेवाएं और आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इसी कारण उन्होंने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का निर्णय लिया है। यह मामला ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी महत्वपूर्ण प्रश्न खड़ा कर रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गैस नहीं, सिलिंडर से निकलने लगा पानी का फव्वारा! हल्द्वानी में चौंकाने वाला मामला, जांच शुरू

Nainital Latest News 31 July 2026संबंधित ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद की न्याय पंचायत खुर्पाताल (Khurpatal) के अंतर्गत ग्राम सभा बजून-फगुनियाखेत (Bajoon-Faguniyakhet) में आयोजित महिला समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के कई दशक बाद भी गांव तक मात्र तीन किलोमीटर सड़क नहीं बन सकी है। इसके कारण बीमार व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को डोली के सहारे पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, जिससे कई बार जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो जाता है।

सड़क के अभाव में स्वास्थ्य और विकास दोनों प्रभावित

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच कठिन बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय विकास के आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद क्षेत्र की उपेक्षा कर दी जाती है। उनका कहना था कि क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) गांव के विकास कार्यों के लिए कभी गांव नहीं पहुंचीं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि सड़क निर्माण शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित भाजपा (BJP) नेता हेम आर्य (Hem Arya) ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सड़क निर्माण की मांग को शासन तथा प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया।

बैठक में ओबीसी ग्रामीण मोर्चा (OBC Gramin Morcha) के महामंत्री गौरव गोस्वामी (Gaurav Goswami), जानकी कोटलिया (Janki Kotaliya), आईपीआरपी (IPRP) अनीता (Anita), प्रधान प्रतिनिधि नंदन सिंह (Nandan Singh), भूपाल सिंह (Bhupal Singh), नीमा कनवाल (Neema Kanwal), किशन भट्ट (Kishan Bhatt), हरीश सिंह (Harish Singh), शंकर सिंह (Shankar Singh), कमला देवी (Kamla Devi), हिमानी (Himani), हेमा (Hema), बबीता (Babita), भवानी देवी (Bhawani Devi), लता देवी (Lata Devi), किरण देवी (Kiran Devi) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नैनीताल में नियम विरुद्ध होटलों की तरह संचालित होम स्टे पर फिर कार्रवाई, दो के पंजीकरण निरस्त, पांच पर अर्थदंड

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1096639712नवीन समाचार, नैनीताल, 31 जुलाई 2026 ()। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में नियम विरुद्ध संचालित होम स्टे (Home Stay) इकाइयों के विरुद्ध प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। पर्यटन विभाग (Tourism Department) ने विभिन्न क्षेत्रों में 22 होम स्टे और होटल इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो होम स्टे का पंजीकरण निरस्त किया गया, जबकि बिना पंजीकरण अथवा स्वीकृत क्षमता से अधिक संचालन करने पर पांच इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। चार इकाइयों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate) के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी (District Tourism Development Officer) कीर्ति चंद्र आर्य (Kirti Chandra Arya) के नेतृत्व में यह अभियान कैंचीधाम (Kainchi Dham), तल्ला गेठिया (Talla Gethiya), कोटाबाग (Kotabagh), स्यात (Syat), बैलपड़ाव (Bailparao) तथा रामनगर (Ramnagar) क्षेत्रों में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 22 पर्यटन इकाइयों की जांच की गई, जिनमें 11 इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पायी गयीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में युवती से दुष्कर्म का आरोप: शादी के लिए धर्म परिवर्तन का झांसा देने का अभियोग, आरोपित गिरफ्तार

बिना पंजीकरण और क्षमता से अधिक संचालन पर कार्रवाई

पर्यटन विभाग ने कैंचीधाम स्थित गुरु महिमा होटल (Guru Mahima Hotel), तल्ला गेठिया स्थित माटी बाई दि लेक हिल (Mati By The Lake Hill), स्यात कोटाबाग स्थित रिवर रैंच होम स्टे (River Ranch Home Stay), कोटाबाग स्थित सुकून रिसोर्ट (Sukoon Resort) तथा व्हाइट हाउस होम स्टे (White House Home Stay) पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

इसके अतिरिक्त स्यात कोटाबाग स्थित रिवर रैंच होम स्टे तथा बैलपड़ाव स्थित मलबरी होम स्टे (Mulberry Home Stay) का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। चार अन्य इकाई संचालकों को अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि जनपद में नियम विरुद्ध एवं अवैध रूप से संचालित होम स्टे इकाइयों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाली किसी भी इकाई को छूट नहीं दी जाएगी तथा भविष्य में भी नियमित भौतिक निरीक्षण जारी रहेगा।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब नैनीताल जनपद में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और पर्यटकों की सुरक्षा, पंजीकरण व्यवस्था तथा पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता बनी हुई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को स्थानांतरित करने की खबरों काे प्रशासन ने बताया अफवाह

नैनीताल, 31 जुलाई। नैनीताल के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यालय को कहीं और स्थानांतरित करने की न तो वर्तमान में कोई योजना है और न ही भविष्य में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। विवेक राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) तथा वर्ष 2027 के विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन एवं मतदाता सत्यापन पर्ची मुद्रण मशीन (ईवीएम-वीवीपैड) की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कराई जा रही है।

इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से सीमित संख्या में कुर्सियां, मेज, आलमारियां तथा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सुरक्षित रखी निर्वाचन सामग्री को अस्थायी रूप से सरस मार्केट, हल्द्वानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी का मूल कार्यालय तल्लीताल नैनीताल में पूर्ववत संचालित हो रहा है और उसके स्थानांतरण की कोई योजना नहीं है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भारी पड़ा नहाना... एक-दूसरे को बचाने उतरे 16-17 वर्षीय चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मृत्यु

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 31 July 2026) :

Nainital Latest News 31 July 2026, Nainital News, Home Stay Rules, Nainital Tourism, Kainchi Dham News, Tourism Department, Hotel Inspection, Illegal Home Stay, Uttarakhand Tourism, Kotabagh News, Ramnagar News, Local News, Navin Samachar, Nainital News, Khurpatal News, Bajoon Faguniyakhet Road, Road Connectivity Uttarakhand, Rural Development, Uttarakhand Politics, 2027 Assembly Election, Village Road Demand, Nainital Rural News, Road Infrastructure, Local News, Navin Samachar, #Nainital #Uttarakhand #RoadConnectivity #VillageDevelopment #Election2027 #LocalNews #NavinSamachar, #Nainital #Tourism #HomeStay #Uttarakhand #KainchiDham #HotelInspection #LocalNews #NavinSamachar,

Leave a Reply