बिंदुखत्ता में अजीम खान पर हिन्दू युवती के घर में अमित बिष्ट के नाम से रहने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा;पुलिस जांच में जुटी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अक्टूबर (Bindukhatta-Muslim With Hindu Name)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जिले के लालकुआं (Lalkuan) क्षेत्र के बिंदुखत्ता (Bindukhatta) में एक युवक की पहचान को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रुद्रपुर निवासी एक मुस्लिम युवक कथित तौर पर हिंदू नाम और पहचान बताकर शास्त्री नगर में एक परिवार के यहां रह रहा था। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आधार कार्ड में अलग पहचान होने का ग्रामीणों का दावा

Bindukhatta-Muslim With Hindu Name अपनी पहचान बदलकर रह रहा था अजीम, गाँव वालों ने पुलिस के हवाले कियाग्रामीणों के अनुसार शास्त्री नगर निवासी एक परिवार के यहां रुद्रपुर निवासी युवक काफी समय से रह रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों को युवक की वास्तविक पहचान को लेकर जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया।

ग्रामीणों का दावा है कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अमित बिष्ट बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसके आधार कार्ड की जांच की, जिसमें उसकी पहचान रुद्रपुर निवासी मुस्लिम युवक अजीम खान पुत्र नन्हे खान के रूप में सामने आई।

इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

युवती से संबंध होने की भी चर्चा

ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि युवक के परिवार की एक युवती के साथ संबंध थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंदह दर्जनों महिला-पुरुष कोतवाली पहुंचे और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  Breaking News : नैनीताल के डीएफओ कार्यालय में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और उसकी पहचान, संबंधित परिवार के यहां रहने तथा पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और युवक के संबंध में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Bindukhatta-Muslim With Hindu Name) :

Bindukhatta-Muslim With Hindu Name, Bindukhatta News, Lalkuan News, Nainital News, Bindukhatta Crime News, Lalkuan Police, Shastri Nagar Bindukhatta, Rudrapur Youth News, Nainital Latest News, Uttarakhand News, Lalkuan Latest News, #Bindukhatta #Lalkuan #Nainital #NainitalNews #LalkuanNews #UttarakhandNews #BindukhattaNews #UttarakhandPolice

Leave a Reply