नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2023। (Tourist season in Sarovarnagari) सरोवरनगरी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। इस दौरान नगर में वाहनों और सैलानियों का रेला उमड़ा हुआ है। ऐसे में नगर के आम लोग घरों से बाहर निकलने, कहीं आने-जाने पर होने वाली परेशानियों को देखते हुए घर पर ही रहने को मजबूर नजर आ रहे हैं।
ऐसा इसलिए कि नगर में नगरवासियों के लिए अपने चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर कहीं जाना तो दूर कहीं पैदल चलकर जाना भी मुश्किल हो गया है। खासकर मॉल रोड व लोवर मॉल रोड पर वाहनों की रेलमपेल के बीच सड़कों पर पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। हालांकि इन स्थितियों में बुधवार को पुलिस की बढ़ी सक्रियता के कारण कुछ सुधार दिखाई दिया है।
अलबत्ता, रोडवेज की बसों से कहीं आना-जाना, खासकर उनमें सीट पाना तो दूर, अंदर प्रवेश करना ही मुश्किल हो रहा है। लोग, बच्चे, महिलाएं भी बसों के आते ही खिड़कियों से बसों के अंदर प्रवेश करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। नगर में रिक्शा या ई-रिक्शा प्राप्त करना भी लगभग असंभव हो गया है। इन वाहनों को भी तल्लीताल से मल्लीताल पहुंचने में लंबा वक्त लग रहा है। इनके कारों के इतर एक और लाइन लगा देने से दोपहिया वाहन सवार और पैदल यात्री भी लोवर मॉल रोड के करीब 5 मिनट के रास्ते को आधे घंटे में पार कर पा रहे हैं।
खासकर मल्लीताल रिक्शा स्टेंड और मल्लीताल का मस्जिद तिराहा वाहनों के लिए ‘बॉटल नेक’ साबित हो रहे हैं। यहां से गुजरने में वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार वीआईपी व वीवीआईपी के आवागमन पर पुलिस वाहनों को रोकने से भी गुरेज नहीं कर रही है। इन स्थितियों में नगर वासी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- हरीश रावत के पूर्व OSD चंदन सिंह जीना के घर ED की छापेमारी, 32 लाख नकद और 200.5 ग्राम सोना बरामद
- नैनीताल जिले को दो बाईपास की सैद्धांतिक मंजूरी, पहली बार मानसून के दौरान नैनी झील से मलबा हटाया जा रहा, ज्योलीकोट में पेयजल संकट के बीच सख्ती और नौकरी छोड़ पहाड़ी नमक को बनाया कारोबार
- आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क, नैनीताल में 23 निजी अस्पताल योजना में सूचीबद्ध
- बैंक हड़ताल से नैनीताल में सवा सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित, सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला व गुरुद्वारे के आपातकालीन द्वार को लेकर विवाद
- ED की कार्रवाई के बाद इस्तीफे की बात पर हरीश रावत का ‘यू-टर्न’, बोले-कांग्रेस की सदस्यता खून और हड्डियों में है… कांग्रेस उनके साथ स्वर्ग तक जाएगी
- उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, न्याय, कारागार प्रशासन, विधिक माप विज्ञान, पर्यटन और औद्योगिक सुविधाओं से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी
- दान’वीर’ सिंह ‘मालदार’: उत्तराखंड के पहले अरबपति-‘टिंबर किंग ऑफ इंडिया’, ब्राजील तक फैला कारोबार, फिल्म भी बनी, लेकिन अंत….
- उच्च न्यायालय परिसर में कल राष्ट्रीय लोक अदालत, हाई कोर्ट में 230 से अधिक गुड़ और कोल्हू इकाइयों के मामले, प्रधानाचार्य के निलंबन, सहायक अध्यापक का रिक्त पद पुनर्जीवित करने व शिक्षकों के स्थानांतरण में दिव्यांगता और पहाड़-मैदान के आधार मामलों में सुनवाई-निर्देश
- जंगल के 1 पत्थर ‘ठुल ढुंग’ ने कर दिया कमाल, लंदन से लौटा दिया गांव का लाल, गांव में पैदा कर दिया सबके लिए रोजगार…
- सफलता : आईआईटी रुड़की ने बनाया शरीर की गतिविधियों से चलने वाला स्मार्ट बैंडेज, घाव भरने में मिले उत्साहजनक परिणाम
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
