नवीन समाचार, हल्द्वानी, 21 अप्रैल 2024 (Friend shot Friend in Haldwani)। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के यातायात नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल है। उसको इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल व वर्तमान में देहरादून का का रहने वाले 16 वर्षीय किशोर की आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से दोस्ती है। किशोर 15 दिन पहले हल्द्वानी आनंदपुर गांव में अपने दोस्त के घर आया हुआ था। बताया जा रहा जा कि शनिवार देर रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच किशोर और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
इस दौरान एक युवक ने किशोर के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। साथी युवक गंभीर हालत में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर देर रात उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के सीने के दाहिने ओर लगी है। आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जिस छत पर गोली चली है वह सुधीर नाम के युवक का बताया जा रहा है। किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Friend shot Friend in Haldwani)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Friend shot Friend in Haldwani)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
