भीमताल में आदमखोर बाघ का खौफ: 18 गांवों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 25 और 27 अप्रैल को बंद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अप्रैल 2026 (Holiday in Schools due to Tiger Fear)। नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में आदमखोर वन्यजीव (बाघ) की बढ़ती सक्रियता और हालिया हमलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों के समस्त विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो दिनों के अवकाश की घोषणा की है। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे : नैनीताल: भद्यूनी में बाघ का खूनी तांडव, घर के पास से युवक को उठा ले गया आदमखोर, जानें पूरी घटना

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कुमाऊं विश्वविद्यालय का नकलचियों पर कड़ा प्रहार: छात्र संघ पदाधिकारी सहित 40 छात्र एक साल के लिए प्रतिबंधित

इन 18 गांवों के शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

Holiday in Schools due to Tiger Fearजिलाधिकारी के आदेशानुसार, तहसील नैनीताल के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित ग्रामों के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्र 25 अप्रैल (शनिवार) और 27 अप्रैल (सोमवार) को बंद रहेंगे:

  1. ज्योली 2. दोगड़ा 3. डोलमार 4. सूर्याजाला 5. मोरा 6. ज्योलीकोट 7. सूर्यागांव 8. गांजा 9. रानीबाग 10. दो गाँव 11. आलूखेत 12. भदयूनी 13. बल्यूटी 14. हैडी 15. सोनगोठ 16. काठगोदाम 17. बेल 18. नाईसेला।

(नोट: 26 अप्रैल को रविवार होने के कारण विद्यालय स्वतः ही बंद रहेंगे, इस प्रकार लगातार 3 दिन की छुट्टी रहेगी।) आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे :भीमताल के ज्योली गांव में गुलदार का आतंक: चारा लेने गई महिला को बनाया निवाला 

सुरक्षा को लेकर गंभीर है प्रशासन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भदयूनी और ज्योली जैसे क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ गई हैं। चूँकि इन गांवों के बच्चों को स्कूल जाने के लिए सुनसान मार्गों, पगडंडियों और घने वन क्षेत्रों से गुजरना पड़ता है, ऐसे में उनकी जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। आप यह पूर्व संबंधित समाचार भी जरूर पढ़ना चाहेंगे : नैनीताल में बढ़ती गर्मी का असर: मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदला

आदेश के मुख्य बिंदु:

  • कर्मचारियों पर भी लागू: यह आदेश न केवल बच्चों बल्कि संबंधित शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

  • जनगणना कार्य अपवाद: जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए अधिकारी और कर्मचारी अपने ड्यूटी का निर्वहन यथावत करेंगे।

  • अभिभावकों तक सूचना: जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे समय रहते प्रत्येक बच्चे के अभिभावक तक इस अवकाश की सूचना पहुँचाना सुनिश्चित करें।

  • समन्वय: वन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति की निरंतर समीक्षा करेंगे ताकि वन्यजीव के खतरे को कम किया जा सके।

प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि आदेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चुनाव की ओर बढ़ते एनयूजे-आई के संविधान में व्यापक बदलाव की तैयारी

इस संवेदनशील स्थिति को लेकर आपके क्या विचार हैं? क्या वन्यजीवों के आतंक को रोकने के लिए विभाग को और कड़े कदम उठाने चाहिए? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Holiday in Schools due to Tiger Fear) :

Holiday in Schools due to Tiger Fear, School Holiday In Bhimtal Due To Tiger Terror 25 and 27 April 2026, List Of Villages Under Tiger Threat In Nainital District, DM Lalit Mohan Rayal Order On Human Wildlife Conflict, Bhadayuni And Jyoli Tiger Attack Safety Measures, Anganwadi Centers Closed In Kathgodam And Ranibagh, Uttarakhand Disaster Management Authority School Notice, Safe Travel For Students In Forest Areas Nainital, Tiger Active Areas Near Bhimtal 2026, Education Department Notice For Parents In Nainital, Wild Animal Sighting Near Jyolikot And Surya Gaon,  #NainitalNews #TigerTerror #BhimtalSchoolClosed #DistrictMagistrateOrder #HumanWildlifeConflict #UttarakhandSafetyUpdate #KumaonNews #TigerAttackPrevention #EducationNewsUttarakhand #LalitMohanRayal,

Leave a Reply