-प्रियांशी व त्रिशा रहीं भाषण प्रतियोगिता की विजेता
नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जून 2023। (CRST men pratiyogitayen) नगर के सबसे पुराने 1858 में स्थापित सीआरएसटी इंटर कॉलेज मे पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय चंद्र लाल साह की स्मृति में शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत शुक्रवार को पहले भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग मे प्रथम स्थान मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की प्रियांशी मठपाल, द्वितीय स्थान राष्ट्रीय शहीद स्मारक विद्यापीठ-निशांत के तिलक, तृतीय स्थान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के साहिल खिमाल तथा सांत्वना पुरस्कार मोहन लाल साह बालिका इंटर कालेज की भावना आर्या तथा बिशप शॉ इंटर कॉलेज की भावना भट्ट ने प्राप्त किया।
वहीं कनिष्ठ वर्ग मे प्रथम स्थान सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा त्रिशा बोरा, द्वितीय स्थान मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की सृष्टि पांचाल, तृतीय स्थान मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज की हया फातिमा तथा सांत्वना पुरस्कार सीआरएसटी इंटर कालेज के धर्मेश कुमार व राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्लीताल की नाजिया ने प्राप्त किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश साह, सुधा साह, सिद्धार्थ साह व अदिति सिंह साह ने दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य मनोज पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डा लज्जा भट्ट, डा मंजू पाल व डॉ. रेखा त्रिवेदी रहे।
इस अवसर पर राजेश साह, राजीव लोचन साह व विनोद पांडे ने छात्रों के समक्ष अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम मे आलोक साह प्रदीप पांडे, हेमंत बिष्ट, शैलेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाए उपस्थित रहे। संचालन डॉ. एसएस बिष्ट तथा अनुपम उपाध्याय ने किया। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- दसवीं के छात्र ने विद्यालय के द्वार पर प्रधानाचार्य से की मारपीट
- हाथ में कैन्युला और नाभि में क्लिप के साथ रुद्रपुर में कार के नीचे मिली नवजात बच्ची, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
- उत्तराखंड कांग्रेस ने 2027 के चुनावों की तैयारी तेज की, जिला और विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति
- कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की फोन टैपिंग की शिकायत में करीबी का नाम, पुलिस जाँच में नहीं मिले ठोस साक्ष्य, जानें पूरा प्रकरण
- पौड़ी में पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने ठीक 8 साल बाद छोड़ी भाजपा, रुद्रप्रयाग के जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल की आधे घंटे के लिए भाजपा में जाकर कांग्रेस में घर वापसी
- 18 से 40 वर्ष के हाईस्कूल से होटल मैनेजमेंट पास युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर, 10 से 25 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
- मोहब्बेवाला में लगातार सड़क दुर्घटनाओं से दहशत, किराएदार छोड़ रहे मकान; दैवीय प्रकोप की चर्चा के बीच सुरक्षा उपायों पर जोर
- मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला 2 बच्चों की माँ का शव, भाई ने लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप, छह वर्ष पहले हुई थी शादी
- महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा, लगातार तीन दिन का अवकाश
- नैनीताल में गरबा- दुर्गा पूजा की धूम, भाजपा-कॉंग्रेस के कार्यक्रम व कर्मचारी संगठनों की गतिविधियां
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
