नैनीताल में लापता अल्मोड़ा के युवक का शव पांचवें दिन खाई से बरामद: हत्या की आशंका में तीन साथी पुलिस अभिरक्षा में

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 27 अप्रैल 2026 (Body of Missing Almora Youth Recovered)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल (Nainital) के तल्लीताल (Tallital) क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 33 वर्षीय युवक दीपक उपाध्याय का प्रकरण सोमवार को एक अत्यंत दुःखद और सनसनीखेज मोड़ पर समाप्त हुआ। पांच दिनों के सघन खोज अभियान के उपरांत, युवक का शव नगर के निकटवर्ती भवाली रोड (Bhowali Road) स्थित ‘टूटा पहाड़’ (Tuta Pahad) क्षेत्र में लगभग 70 मीटर गहरी खाई में बरामद हुआ। शव की स्थिति और परिजनों के आरोपों ने इस मामले में हत्या (Murder) की प्रबल आशंका उत्पन्न कर दी है।

IMG 20260427 WA0014तल्लीताल थाना पुलिस (Tallital Police) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलतः अल्मोड़ा (Almora) जनपद के दूभड़ा सैनारी गांव का निवासी दीपक उपाध्याय हल्द्वानी मार्ग स्थित भुजियाघाट (Bhujiyaghat) के एक होटल में कार्यरत था। वह विगत 22 अप्रैल की रात्रि अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल घूमने आया था। रात्रि लगभग 9 बजे वह तल्लीताल रोडवेज स्टेशन (Roadways Station) के समीप से रहस्यमय ढंग से ओझल हो गया था। उसके भी बाला दत्त उपाध्याय की शिकायत (Complaint) पर 23 अप्रैल को पुलिस ने गुमशुदगी (Missing) का अभियोग (Case) पंजीकृत कर तलाश प्रारंभ की थी।

फॉरेंसिक जाँच और साक्ष्यों का संकलन

(Body of Missing Almora Youth Recovered) नैनीताल में पार्टी करने आए थे 4 दोस्तों। इनसेट में मृतक की फोटो। - Dainik Bhaskar
नैनीताल में पार्टी करने आए थे 4 दोस्त। इनसेट में मृतक की फोटो

सोमवार को दीपक का शव शव बलियानाला (Balyanala) की ओर ढलान वाली गहरी खाई में आज शव से तीखी दुर्गंध आने के बाद ढूंढ लिया गया। शव के पास से मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी मिले हैं। उसका चेहरा बुरी तरह से श्रतिग्रस्त अवस्था में मिला। शव को एसडीआरएफ (SDRF) के जवानों ने कड़ी मशक्कत से सड़क तक पहुंचाया। शव की बरामदगी के पश्चात घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल ‘फॉरेंसिक साइंस लैब’ (FSL) की टीम को बुलाया है। विशेषज्ञों ने उस स्थान से महत्वपूर्ण साक्ष्य (Evidence) एकत्र किए हैं जहाँ से युवक के गिरने या धकेले जाने की संभावना है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भीमताल में आदमखोर बाघ का खौफ: 18 गांवों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 25 और 27 अप्रैल को बंद

परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

दीपक का शव मिलने के बाद उसके भाई और अन्य परिजनों ने उसके साथ नैनीताल आए तीनों मित्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दीपक का अचानक गायब होना और फिर दुर्गम खाई में शव मिलना किसी दुर्घटना (Accident) का नहीं, अपितु सोची-समझी साजिश का परिणाम है। परिजनों ने आशंका जताई है कि साथियों ने किसी विवाद के उपरांत दीपक को खाई में धकेलकर उसकी जान ली है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन सभी ने पार्टी की थी और शराब भी पी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों साथियों को पूछताछ हेतु अपनी अभिरक्षा (Custody) में ले लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

थानाध्यक्ष (Station House Officer) मनोज नयाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर संभव कोण (Angle) से जाँच कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 से अधिक क्लोज सर्किट टेलीविजन (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली गई है और ड्रोन (Drone) कैमरों की सहायता लेने के बाद शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव को अंत्यपरीक्षण (Post-mortem) के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है अथवा कोई दु:खद दुर्घटना।

इस घटना ने नैनीताल के शांत वातावरण में सनसनी फैला दी है। क्या पर्यटन सीजन के दौरान इस प्रकार की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय व्यवहार पर प्रश्नचिह्न नहीं लगातीं? पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही इस रहस्यमय मृत्यु का अनावरण कर दिया जाएगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड बोर्ड-2026 का 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी, यहाँ देखें परिणाम

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Body of Missing Almora Youth Recovered) :

Body of Missing Almora Youth Recovered, Deepak Upadhyay Dead Body Found Tuta Pahad, Mystery Of Missing Youth From Tallital Nainital, Murder Suspicion On Friends Nainital Case, SDRF Recovers Body From Balyanala Gorge, Forensic Science Lab Investigation Nainital 2026, SHO Manoj Nayal Statement On Deepak Death, Almora Resident Death In Nainital Investigation, CCTV Footage Analysis In Missing Person Case, Bhujiyaghat Hotel Staff Death Mystery, Legal Action Against Accused In Nainital Crime, #NainitalCrimeNews #DeepakUpadhyayCase #MissingYouthDeadBody #TutaPahadInvestigation #UttarakhandPoliceUpdate #SDRFOperationNainital #MurderMystery2026 #AlmoraYouthMissing #TallitalPoliceAction #ForensicInvestigationIndia, 

Leave a Reply