बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत को मिला टी-20 विश्व कप का टिकट, उत्तराखंड में खुशी की लहर
नवीन समाचार, बागेश्वर, 19 जून 2026 (Bageshwar-Prema Rawat-in T20 World Cup)। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत (Prema Rawat) को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) के दौरान ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद प्रेमा रावत को भारतीय टीम में प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में मौका मिला है। आईसीसी की तकनीकी समिति ने भी उनके चयन को मंजूरी दे दी है। इसे उत्तराखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।
कपकोट (Kapkot) तहसील के सुमटी-बैसानी (Sumti-Baisani) गांव की रहने वाली 24 वर्षीय प्रेमा रावत दाएं हाथ की बल्लेबाज और लेग स्पिन गेंदबाज हैं। घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उनके चयन से पूरे बागेश्वर और उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को उत्तराखंड ही नहीं, पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
गाँव में घास काटते खेतों में भाइयों संग क्रिकेट खेलकर सीखा कलाई का जादू
प्रेमा रावत ने प्रारंभिक शिक्षा सुमटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्राप्त की। बाद में उनका परिवार बरेली में बस गया, जहां उन्होंने क्रिकेट को गंभीरता से अपनाया। पिता केदार सिंह रावत, जो भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं, तथा माता बसंती देवी ने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया। बचपन में भाइयों हिमांशु और विमल के साथ पहाड़ के घर, खेतों और मैदानों में क्रिकेट खेलने वाली प्रेमा ने अन्य ग्रामीण बालिकाओं के साथ जंगल में घास काटने जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने भाइयों के साथ क्रिकेट का अभ्यास जारी रखा। गांव आने पर भी वह मालूखेत मिनी स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती थीं।
आगे उत्तराखंड की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से पहचान बनाई। घरेलू क्रिकेट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें इंडिया-ए टीम में अवसर मिला। हाल ही में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स प्रतियोगिता में आठ विकेट लेकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। फाइनल मुकाबले में उनकी प्रभावशाली गेंदबाजी ने भारतीय महिला टी-20 टीम का मार्ग प्रशस्त किया। प्रेमा की माता बसंती देवी के अनुसार क्रिकेट में सफलता प्राप्त करने के बाद भी वह गांव और अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं तथा खेत-खलिहान के कार्यों में भी सक्रिय रूप से हाथ बंटाती हैं। उनकी सफलता पर्वतीय क्षेत्रों की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गयी है।
घरेलू क्रिकेट से विश्व कप तक का सफर
प्रेमा रावत पिछले कुछ समय से भारत-ए (India-A) और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही थीं। वह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई भारत-ए टीम का भी हिस्सा थीं। चयनकर्ताओं ने उनकी बेहतरीन फॉर्म, विकेट लेने की क्षमता और दबाव में प्रदर्शन करने की योग्यता को देखते हुए विश्व कप टीम में शामिल करने का निर्णय लिया।
हाल में आयोजित राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप (Rising Stars Women’s Asia Cup) में उन्होंने भारत-ए के लिए आठ विकेट लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में उनकी गेंदबाजी की औसत अर्थव्यवस्था दर केवल 4.27 रही। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत-ए टीम खिताब जीतने में सफल रही। इसी प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में ला दिया।
महिला प्रीमियर लीग में भी दिखा चुकी हैं प्रतिभा
प्रेमा रावत पिछले दो सत्रों से महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League-WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का हिस्सा रही हैं। हालांकि उन्हें सीमित अवसर मिले, लेकिन उनकी लेग स्पिन और विविधता ने टीम प्रबंधन को प्रभावित किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से उन्हें बड़े मंच का अनुभव भी मिला।
घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 2023 की सीनियर महिला टी-20 प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मैचों में 16 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजों में स्थान बनाया था।
श्रेयंका पाटिल की चोट के बाद मिला मौका
नीदरलैंड (Netherlands) के खिलाफ मुकाबले में श्रेयंका पाटिल अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर चोटिल हो गई थीं। गेंद का पीछा करते समय उनका टखना मुड़ गया और बाद में जांच में लिगामेंट चोट की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनके स्थान पर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है।
महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कप्तान तथा स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) उपकप्तान हैं। टीम में शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, राधा यादव सहित अब प्रेमा रावत भी शामिल हैं।
बागेश्वर में मिष्ठान वितरण, जताया गर्व
भारतीय महिला टीम में चयन की सूचना मिलते ही बागेश्वर में खुशी की लहर दौड़ गई। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बागेश्वर (Cricket Association of Bageshwar) ने एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रेमा रावत की उपलब्धि न केवल बागेश्वर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (Cricket Association of Uttarakhand) के पूर्व सह सचिव सुरेश सोनियाल, जिलाध्यक्ष रामचंद्र पांडेय, सचिव रमेश दानू, सह सचिव प्रवीण गढ़िया, रमेश लोहनी, राकेश परिहार, हरीश रावत, कमल बिष्ट, मनोज ओली, विजय गढ़िया, अनुज साह गंगोला और मनोज बचखेती सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड के छोटे पर्वतीय गांव से निकलकर विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच तक पहुंची प्रेमा रावत आज प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। अब सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bageshwar-Prema Rawat-in T20 World Cup) :
Bageshwar-Prema Rawat-in T20 World Cup, Uttarakhand News, Bageshwar News, Sports News, Cricket News, Women Cricket News, Prema Rawat T20 World Cup Selection, Uttarakhand Woman Cricketer In Team India, Bageshwar Cricketer International Cricket Journey, ICC Womens T20 World Cup India Squad, Prema Rawat Leg Spin Bowling Performance, India Women Cricket Team Replacement Player, Rising Stars Womens Asia Cup Performer, Uttarakhand Cricket Talent Success Story, Royal Challengers Bengaluru Woman Cricketer, Women Cricket Career From Uttarakhand,#Bageshwar #UttarakhandNews #PremaRawat #TeamIndia #WomensCricket #T20WorldCup #CricketNews #IndianCricket #SportsNews #UttarakhandSports #WomenInSports #BageshwarPride #CricketTalent #BreakingNews #LatestNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।