नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 अगस्त 2024 (Furniture artisan accused Molesting Minor girl)। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के भाई ने फर्नीचर कारीगर अयान पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगते हुए की छेड़छाड़ (Furniture artisan accused Molesting Minor girl)
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के भाई ने बताया कि रविवार को चंबल पुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर पर लकड़ी का काम करने पहुंचा था। उस समय घर में उसकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि अयान ने पहले खिड़की से झांकने की कोशिश की और फिर डराते हुए उसकी बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगा। इसके बाद उसने छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की धमकी दी और फरार हो गया।
शाम को जब परिजन घर लौटे, तो बहन ने पूरी घटना के बारे में बताया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सीओ नितिन लोहनी ने भी बताया कि पुलिस आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। (Furniture artisan accused Molesting Minor girl)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Furniture artisan accused Molesting Minor girl, Haldwani, Kathgodam, Chhedchhad, Nabalig, Carpenter, Furniture Artisan, Accused, Molesting, 18-year-old girl, Police filed a case)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.