अहमद नदीम को नैनीताल जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
नवीन समाचार, नैनीताल, 15 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 15 September 2026)। शासन ने शासकीय कार्यहित में सूचना अधिकारी अहमद नदीम (Ahmed Nadeem) को अग्रिम आदेशों तक तत्काल प्रभाव से जिला सूचना कार्यालय, नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह मीडिया सेंटर हल्द्वानी (Media Centre Haldwani) में अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ नैनीताल जिला सूचना कार्यालय की सूचना व्यवस्था भी संभालेंगे।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मीडिया सेंटर हल्द्वानी में संबद्ध सूचना अधिकारी अहमद नदीम को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी स्व. गिरिजा शंकर जोशी के 12 सितंबर को आकस्मिक निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद शासन ने जिले की सूचना व्यवस्था के संचालन के लिए अहमद नदीम को अतिरिक्त प्रभार दिया है।
अहमद नदीम को सूचना विभाग में विभिन्न जिलों में कार्य करने का लंबा अनुभव है। वह इससे पूर्व ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) और हरिद्वार (Haridwar) में जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा नैनीताल, बागेश्वर (Bageshwar) और चंपावत (Champawat) में सहायक जिला सूचना अधिकारी के पद पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
मुंबई में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार
नैनीताल (Nainital) नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी (Dr. Girish Ranjan Tiwari) को नवी मुंबई (Navi Mumbai) में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन (All India Official Language Conference) में केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के राजभाषा विभाग (Department of Official Language) की ओर से द्वितीय राजभाषा गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और एक लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर देशभर से विभिन्न श्रेणियों में 13 लेखकों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. तिवारी उत्तराखंड से सम्मान पाने वाले एकमात्र लेखक और पहले पत्रकार हैं। डॉ. तिवारी को यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘अतीत से वर्तमान तक: नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा’ के लिए दिया गया। पुस्तक में नैनीताल के इतिहास, राजभवन के निर्माण, वास्तुकला तथा सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का शोधपरक विवरण प्रस्तुत किया गया है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) और बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार और लेखन में इनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
गौरतलब है कि डॉ. तिवारी हिंदी लेखन और पत्रकारिता के लिए अमेरिका (United States), हंगरी (Hungary) और मॉरीशस (Mauritius) के भारतीय दूतावासों सहित थाईलैंड (Thailand), सिंगापुर (Singapore) तथा देश-विदेश की विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित हो चुके हैं। उन्होंने पत्रकारिता पर तीन पुस्तकें लिखी हैं और इनके दो दर्जन शोधपत्र तथा एक हजार से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न, आरटीआई अवार्ड (RTI Award) और अंतरराष्ट्रीय भारत सम्मान अचीवर्स अवार्ड (International Bharat Samman Achievers Award) सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।
‘हिंदी शब्द-सिंधु’ में आठ लाख शब्द शामिल
सम्मेलन में अमित शाह ने ‘हिंदी शब्द-सिंधु’ पर बताया कि इसमें अब तक आठ लाख शब्द शामिल हो चुके हैं, जिनमें विभिन्न भारतीय भाषाओं के 50 हजार से अधिक स्थानीय शब्द भी जोड़े गये हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 तक इसे विश्व का सबसे बड़ा शब्दकोश बनाने का लक्ष्य है। सम्मेलन में विभिन्न प्रकाशनों का लोकार्पण करने के साथ ‘भारती बहुभाषी अनुवाद सारथी’ ऐप (Bharati Multilingual Translation Saarthi App) और भारतीय भाषाओं के लिए डेटा सेंटर (Data Centre) ‘भाषा कुंज’ (Bhasha Kunj) का भी लोकार्पण किया गया।
नैनीताल के प्रसिद्ध खिलाड़ी व राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर अहमद सिद्दीकी का निधन
नैनीताल (Nainital) के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी व राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर तथा डीएसए (DSA) के पूर्व उपाध्यक्ष, अंजुमन-ए-इस्लामियां (Anjuman-e-Islamia) के पूर्व सदर एवं व्यापारी नेता रहे अहमद सिद्दीकी (Ahmed Siddiqui) का लगभग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मंगलवार शाम की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अहमद सिद्दीकी हॉकी, फुटबॉल (Football) और क्रिकेट (Cricket) के कुशल खिलाड़ी रहे। क्रिकेट में उन्होंने शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की, लेकिन बाद में अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के लिए पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने हॉकी अम्पायरिंग को अपनाया और ज्ञान सिंह, मसूद अली खान, उस्मान तथा ओलंपियन याकूब अहमद जैसे वरिष्ठ अम्पायरों के मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में पहचान बनाई। उन्होंने नैनीताल के साथ ही क्षेत्र से बाहर भी कई महत्वपूर्ण हॉकी मुकाबलों में अम्पायरिंग की।
सत्तर के दशक में वे डीएसए यानी नैनीताल जिमखाना एवं जिला क्रीड़ा संघ (Nainital Gymkhana and District Sports Association) में हॉकी सचिव रहे। बाद में उन्हें डीएसए नैनीताल का उपाध्यक्ष भी चुना गया। उन्होंने हॉकी अम्पायर्स कमेटी के संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाली। सरल स्वभाव और निष्पक्ष छवि के कारण वे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रिय रहे।
उनके पुराने मित्रों एवं सहयोगियों ने उनके निधन को नैनीताल के हॉकी, फुटबॉल और क्रिकेट के स्वर्णिम दौर के साथ जुड़ी एक महत्वपूर्ण शख्सियत का निधन बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल व डीएसए महासचिव मनोज जोशी सहित विभिन्न खेल एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
सीवर मैनहोल की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नैनीताल (Provincial Industry Trade Representative Association Nainital) ने उत्तराखंड जल संस्थान (Uttarakhand Jal Sansthan) से नगर के मुख्य मार्गों सहित आंतरिक सीसी मार्गों पर स्थित सीवर मैनहोल की स्थिति सुधारने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया।
संगठन के अध्यक्ष किशन नेगी व महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल के हस्ताक्षरों से प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि नैनीताल की सीवर लाइन दशकों पुरानी है, जबकि नगर की आबादी और पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सीसी मार्गों के निर्माण के चलते कई स्थानों पर सीवर मैनहोल या तो क्षतिग्रस्त हो गये हैं या सड़क की सतह से ऊंचे-नीचे होने के कारण गड्ढे बन गये हैं। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई स्थानों पर सीवर मैनहोल से ओवरफ्लो होकर गंदा पानी नालों के माध्यम से नैनी झील में पहुंच रहा है, जिससे झील के प्रदूषित होने के साथ जलजनित रोगों का खतरा बढ़ रहा है। ज्ञापन में ज्योलीकोट, बेलुवाखान और सरियाताल क्षेत्र में सीवर के पानी से उत्पन्न बीमारी की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर प्रतिनिधिमंडल आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
आशाओं ने न्यूनतम वेतन, नियमितीकरण और पेंशन की मांग उठाई
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (Uttarakhand ASHA Health Workers Union) ने न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, नियमितीकरण और पेंशन सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा है कि अपनी मांगों के समाधान के लिए सितंबर माह में प्रत्येक मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों और राजकीय चिकित्सालयों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यूनियन ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2021 में खटीमा में आशाओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान किए 11,500 रुपये मासिक मानदेय के वादे को तत्काल लागू करने, आशाओं को न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा, सेवानिवृत्ति के बाद अनिवार्य पेंशन का प्रावधान करने, पेंशन लागू होने तक सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि, विभिन्न मदों का भुगतान हर महीने करने, प्रशिक्षण और पल्स पोलियो अभियान के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये देने,
चिकित्सालयों में सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने, सरकारी चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पद भरने, सभी चिकित्सालयों में आशा घर बनाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) का बजट बढ़ाने, गैर सरकारी संगठनों की भूमिका समाप्त करने और आशाओं की छंटनी बंद करने की मांग भी रखी गई है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि विधानसभा चुनाव से पूर्व मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन ने इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होने की बात कही है। आंदोलन में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, चंद्रा सती, दुर्गा टम्टा, राधा रानी, मनीषा आर्या, सरिता कुरिया, विकला शाह, कमला बिष्ट, निर्मला चंद्रा व इंदुबाला सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकत्रियां शामिल रहीं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 15 September 2026) :
Nainital Latest News 15 September 2026, Nainital News, Nainital District Information Officer, Ahmed Nadeem Nainital, Girish Ranjan Tiwari Award, Rajbhasha Gaurav Award, Nainital Journalist Award, Hindi Literature Award, Nainital Hockey Ahmed Siddiqui, Nainital Sports News, Ahmed Siddiqui Death News, Nainital Sewer Manhole Problem, Nainital Sewer Line, ASHA Workers Uttarakhand, ASHA Workers Demands, Uttarakhand Health Workers News, Ahmed Nadeem appointed additional charge Nainital District Information Officer, Dr Girish Ranjan Tiwari Rajbhasha Gaurav Award, Nainital hockey player national umpire Ahmed Siddiqui passes away, Nainital sewer manhole repair demand, Uttarakhand ASHA workers minimum wage regularization pension demands, #NainitalNews #UttarakhandNews #AhmedNadeem #GirishRanjanTiwari #RajbhashaGauravAward #HindiLiterature #NainitalSports #AhmedSiddiqui #HockeyNews #NainitalSewerIssue #ASHAWorkers #UttarakhandHealth #HealthWorkers #NainitalUpdates #Nainital

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
