नवीन समाचार, देहरादून, 27 अक्टूबर 2024। उत्तराखंड में एक और चुनाव का बिल्कुल बज गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने उत्तराखंड की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को इन चुनावों का आयोजन किया जाएगा। इस बार एक विशेष पहल के अंतर्गत 670 से अधिक सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने जानकारी दी कि सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद जिला एवं राज्य स्तर की सहकारी समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का चुनाव भी होगा। इस प्रक्रिया में प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 6 नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी, जबकि 8 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 11 नवंबर को आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम:
नामांकन पत्रों की बिक्री: अंतिम मतदाता सूची जारी होने के दिन से ही।
नामांकन पत्र जमा करने की तिथि: 13 नवंबर।
नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियों का निपटारा: 14 नवंबर।
नामांकन पत्र वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन: 16 नवंबर।
मतदान और परिणाम घोषणा: 21 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
प्रतिनिधियों के चुनाव: 22 नवंबर को प्रतिनिधियों का चयन भी किया जाएगा, जिनमें से कुछ को सभापति, उप सभापति और अन्य संस्थाओं को भेजा जाएगा। इस दिन नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से सहकारी समितियों में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।