नवीन समाचार, हल्द्वानी, 12 दिसंबर 2024 (On Commissioner Instruction Gas Refilling Busted)। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देशों पर हल्द्वानी में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग के बड़े धंधे का भंडाफोड़ किया गया है।
27 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर पकड़े गए (On Commissioner Instruction Gas Refilling Busted)
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री रावत ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग और घटतोली की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके परिणामस्वरूप जिला पूर्ति विभाग ने डहरिया क्षेत्र में छापेमारी कर 27 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के साथ अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया।
बताया गया है कि कुमाऊं आयुक्त ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हो रही अनियमितताओं की लगातार प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए थे। कहा था कि ऐसे कृत्य उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करते हैं और इन्हें रोकना आवश्यक है।
इस पर डहरिया क्षेत्र में हुई छापेमारी में पूर्ति विभाग ने अवैध रिफिलिंग के लिए उपयोग किए जा रहे उपकरण और सिलेंडर जब्त किए। आगे भी आयुक्त श्री रावत ने अधिकारियों को ऐसे मामलों में सतर्क रहते हुए लगातार छापेमारी और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली, और अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए विभाग को सक्रियता दिखानी होगी।
इस अभियान में जिला पूर्ति विभाग की तत्परता से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया गया है। कुमाऊं आयुक्त ने जनता से भी अपील की है कि यदि वे ऐसी किसी भी अनियमितता की जानकारी प्राप्त करें, तो तुरंत विभाग को सूचित करें। (On Commissioner Instruction Gas Refilling Busted)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(On Commissioner Instruction Gas Refilling Busted, Nainital News, Haldwani News, Commissioner Deepak Rawat, Illegal Gas Refilling, Illegal Gas Refilling Racket Busted,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















You must be logged in to post a comment.