हल्द्वानी : युवती ने पति पर लगाए आरोप-कोर्ट मैरिज की, लेकिन ससुराल ले जाने को बना रहा मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का बहाना…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 29 मार्च 2025 (Haldwani-Wife Accused Husband for Court Marriage) उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में एक युवती ने अपने पति के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि आरोपित ने उससे कोर्ट मैरिज की, लेकिन अब उसे अपने घर नहीं ले जा रहा है। युवती का कहना है कि युवक उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती ने पुलिस को बताई आपबीती

(Haldwani-Wife Accused Husband for Court Marriage) every thing about court marriage | विशेष विवाह कानून के तहत होती है कोर्ट  मैरिज | Dainik Bhaskarपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसी दौरान युवक ने उसे झांसे में लेकर शादी का झूठा आश्वासन दिया और उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। युवती का कहना है कि युवक ने वादा किया था कि शादी के बाद वह उसे अपने घर ले जाएगा, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह युवक पर ससुराल ले जाने का दबाव डालती है तो वह उसे छोड़ने की धमकी देता है। युवती ने बताया कि आरोपित कभी मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का बहाना बनाता है, तो कभी घरवालों को मनाने का झूठा दावा करता रहता है। जब युवक की बातों पर भरोसा करना मुश्किल हो गया, तो युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

कई बार काउंसिलिंग हुई, फिर भी नहीं बनी बात

पुलिस ने पहले युवती और युवक की काउंसिलिंग कराई, ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके। लेकिन आरोपित अपने फैसले पर अड़ा रहा और युवती को ससुराल ले जाने से इनकार करता रहा। इसके बाद मामला महिला हेल्पलाइन को सौंपा गया। यहां भी दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की गई, लेकिन बात नहीं बनी।

एसएसपी के निर्देश पर अभियोग दर्ज

युवती की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपित ने उससे कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन उसे ससुराल लेकर नहीं गया। हर बार वह उसे छोड़ने की धमकी देता रहा।

मामले की जांच उप निरीक्षक को सौंपी (Haldwani-Wife Accused Husband for Court Marriage)

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच उप निरीक्षक मोनी टम्टा को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक के विरुद्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि आरोप सही पाए गये तो आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। (Haldwani-Wife Accused Husband for Court Marriage)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Haldwani-Wife Accused Husband for Court Marriage, Nainital News, Haldwani News, Wife Accused Husband, Communal News, Muslim, Nikah, Haldwani, Woman accuses husband of court marriage but making excuses of not marrying her as per Muslim customs to take her to in-laws’ house, Haldwani, Court Marriage, Youth, Crime, Women Safety, Police Investigation, Uttarakhand News, Nainital District, Complaint, Legal Action, Marital Dispute, Domestic Violence, SSP, Women Empowerment, FIR, Relationship Fraud, Muslim Youth, Case against Husband,)