नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2025 (Nainital-Tourist Attacked on Mall Road withSharp)। पर्यटन नगरी नैनीताल में मॉल रोड पर एक 29 वर्षीय पर्यटक पर चाकू से हमला किये जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आयी है।
गालियां देने से शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार माल रोड पर पर्यटन कार्यालय के पास निचली मॉल रोड से गुजर रहे कुछ युवाओं को ऊपर की माल रोड से किसी ने गाली दे दी। इस पर गुस्साये युवक ऊपर की ओर चढ़ आये, और अपने दोस्तों के साथ टहल रहे श्रावस्ती उत्तर प्रदेश निवासी कौशलेंद्र श्रीवास्तव पर संदेह करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने किसी नुकीले हथियार से कौशलेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय युवक ने बाइक से पहुंचाया चिकित्सालय
घायल पर्यटक घटनास्थल पर काफी देर तक चिल्लाते रहे। ऐसे में वहां से गुजर रहे असद नाम के एक युवक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उन्हें अपनी बाइक से तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की गर्दन पर गहरा घाव है, परंतु स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई गई है।
चोटिल ने आरोपों को नकारा (Nainital-Tourist Attacked on Mall Road withSharp)
चिकित्सालय से सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल से पूछताछ की। कौशलेंद्र के अनुसार वे किसी विवाद में नहीं थे और न ही गाली देने की घटना में उनका कोई हाथ था। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। (Nainital-Tourist Attacked on Mall Road withSharp)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Tourist Attacked on Mall Road withSharp, Nainital News, Attack on Tourist, Nainital Mall Road Incident, Tourist Attacked In Nainital, Knife Attack On Tourist, Uttar Pradesh Tourist Injured, Nainital Crime News, BD Pandey Hospital, Mall Road Nainital, Assault On Tourist, Nainital Police Investigation, Uttarakhand Crime News, Tourist Safety In Nainital, Nainital News 2025, Grand Hotel Area Attack, Kaushalendra Srivastava Attack, Shravasti Tourist Nainital, Nainital, Tourist walking on Mall Road attacked with sharp object,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
