नवीन समाचार, रामनगर, 25 अगस्त 2025 (Woman Dies due to Electric Shock in Pirumdara)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के विकासखंड रामनगर के ग्राम पीरुमदारा स्थित भवानीपुर इलाके में सोमवार की दोपहर एक घरेलू दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकग्रस्त कर दिया। 35 वर्षीय लक्ष्मी रावत अपने घर में कार्यरत थीं, जब उन्होंने पंखे का तार बिजली के प्लग में लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गयीं।
परिजन तत्काल उन्हें रामनगर के सरकारी चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया। चिकित्सक डॉ. सलमान ने बताया कि महिला को चिकित्सालय लाये जाने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय पर प्राथमिक उपचार मिल जाता तो करंट का प्रभाव इतना गंभीर नहीं होता।
परिजन और ग्रामीणों में शोक की लहर
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति गोविंद सिंह रावत ने बताया कि लक्ष्मी रावत सुबह से ही रसोई और अन्य घरेलू कार्यों में व्यस्त थीं। दोपहर में बच्चों को आराम देने के लिए वह पंखा चलाना चाहती थीं, तभी यह दुर्घटना घटित हो गयी। उन्होंने कहा कि सब कुछ चंद क्षणों में समाप्त हो गया और उनका परिवार उजड़ गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में बिजली की वायरिंग गीली हो जाती है, जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत विभाग गांवों की वायरिंग की समय-समय पर जांच करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा (Woman Dies due to Electric Shock in Pirumdara)
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और फिलहाल इसे दुर्घटना मानते हुए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। लक्ष्मी रावत की मृत्यु से पीरुमदारा क्षेत्र में शोक का माहौल है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Woman Dies due to Electric Shock in Pirumdara, Pirumdara-Ramnagar men mahila ki Bijli ka Karant lagne se Maut, Uttarakhand News, Ramnagar Accident, Pirumadara News, Electric Shock, Death, Lakshmi Rawat, Bhawanipur Ramnagar, Uttarakhand, Police Investigation, Ramnagar Tragedy, Woman Died by Electric Shock, Rural Safety Uttarakhand, August 2025 News,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














