WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

हाईकोर्ट के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में उतरी कांग्रेस, दर्जा राज्यमंत्री ने काहा-जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए, हुआ अभिनंदन, विद्यालय की जर्जर हालत पर जताई गई नाराजगी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाईकोर्ट के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में उतरी कांग्रेस, कहा- राज्य निर्माण की मूल भावना के विपरीत है फैसला

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 जुलाई 2026 (Nainital Political News 24 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में कांग्रेस (Congress) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) को नैनीताल से स्थानांतरित किए जाने के प्रस्तावित निर्णय का विरोध करते हुए इसे राज्य निर्माण की मूल भावना के विरुद्ध बताया है।

Nainital Political News 24 July 2026नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन नेगी (Sachin Negi) ने जारी बयान में कहा कि नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य का गठन पर्वतीय क्षेत्रों और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर किया गया था। ऐसे में उच्च न्यायालय को तराई-भावर क्षेत्र में स्थानांतरित करने का निर्णय राज्य गठन के मूल उद्देश्य के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय पर्वतीय क्षेत्र में ही रहना चाहिए, ताकि पहाड़ के लोगों की न्याय तक सहज पहुंच बनी रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़ : दो बच्चों की माँ से प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, आईसीयू में भर्ती; पुलिस कर रही जांच

उन्होंने कहा कि यदि प्रमुख शासकीय एवं संवैधानिक संस्थानों को लगातार तराई क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाता रहा तो पर्वतीय क्षेत्रों, विशेषकर कुमाऊं मंडल (Kumaon Division), के हिस्से में कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने राज्य सरकार से पहले उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने और उसके बाद अन्य संस्थागत निर्णयों पर विचार करने की मांग की। सचिन नेगी ने कहा कि पहाड़ की पहचान, अधिकार और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा उत्तराखंड का भविष्य पर्वतीय क्षेत्रों को मजबूत करने में है, उन्हें कमजोर करने में नहीं।

जनहित में बाधा नहीं, समाधान चाहिए: राज्यमंत्री भावना मेहरा

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में आवास सलाहकार परिषद (Housing Advisory Council) की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भावना मेहरा (Bhavana Mehra) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास प्राधिकरण (Development Authority) का उद्देश्य जनहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को गति देना होना चाहिए।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1718375372नैनीताल क्लब (Nainital Club) सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, पर्यटन विभाग तथा अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भावना मेहरा ने भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी पात्र मामलों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भीमताल (Bhimtal), सातताल (Sattal) और भवाली (Bhowali) में निर्माणाधीन पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा अन्य विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समयसीमा की भी समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में 18 हजार से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि रुद्रपुर (Rudrapur) में 1,872 फ्लैट तैयार हो चुके हैं। बैठक में विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki), सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत (Gopal Rawat), महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी (Vimla Adhikari) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में राज्यमंत्री भावना मेहरा का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) नैनीताल मंडल द्वारा शुक्रवार को नैनीताल क्लब में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य सरकार में दायित्व मिलने पर भाजपा नेत्री भावना मेहरा का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या एवं मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि भावना मेहरा एक ऊर्जावान, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं और उनके नैनीताल आगमन से संगठन तथा विशेषकर मातृशक्ति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि भावना मेहरा का आगमन संगठन को नई दिशा देने वाला है। अपने संबोधन में भावना मेहरा ने कहा कि उन्हें मिला सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक देवतुल्य कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बागेश्वर में उरेडा के परियोजना अधिकारी सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप कार्रवाई में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, आशीष बजाज, हरीश राणा, प्रगति जैन, कविता गंगोला सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरिनगर जंगलियागांव के प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत पर ब्लॉक प्रमुख ने जताई नाराजगी

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1032035500उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के भीमताल (Bhimtal) विकासखंड की ग्राम पंचायत हरिनगर जंगलियागांव (Harinagar Jungaliyagaon) स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय (Government Primary School) का ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट (Dr. Harish Bisht) ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही बताया।

निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय की छत से पानी टपक रहा है, जिससे कक्षाओं में पानी भर जाता है। भवन के कई खिड़की-दरवाजे भी टूटे हुए हैं। डॉ. बिष्ट ने कहा कि ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण में अध्ययन करना कठिन हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस विद्यालय का ऐतिहासिक महत्व भी है। आठ अगस्त 1995 को तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल बोरा (Motilal Vora) ने यहां गांधी ग्राम (Gandhi Gram) का उद्घाटन किया था और उसी अवसर पर विद्यालय भवन की आधारशिला रखी गई थी। पिछले लगभग 30 वर्षों से यहां नियमित रूप से पठन-पाठन हो रहा है तथा वर्तमान में भी विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या संतोषजनक है।

ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वह स्वयं भी भवन के सुधार के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर 6 पर्यटकों से भरी टैक्सी खाई में गिरी, एसडीआरएफ ने सातों यात्रियों को सुरक्षित निकाला

इससे पूर्व डॉ. हरीश बिष्ट एवं खंड विकास अधिकारी (BDO) हर्षित गर्ग (Harshit Garg) ने हरिनगर स्थित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरिनगर पहुंचने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जानकी आर्य, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, ग्राम प्रधान मुकेश पलड़िया, पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Political News 24 July 2026) :

Nainital Political News 24 July 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Uttarakhand High Court Transfer, Congress Protest High Court Shift, Sachin Negi Statement, Bhavana Mehra Review Meeting, Development Authority Uttarakhand, BJP Worker Dialogue Nainital, Harinagar Jungaliyagaon School, Government Primary School Bhimtal, School Building Repair Uttarakhand, Dr Harish Bisht News, Education Infrastructure Nainital, Local Governance Uttarakhand, Uttarakhand Regional News, #UttarakhandNews #NainitalNews #HighCourt #Congress #BJP #Education #GovernmentSchool #Bhimtal #NavinSamachar #LocalNews

 

Leave a Reply