डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 3 मार्च 2026 (Woman Defrauded Hotelier 68 Lakh)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद नैनीताल (Nainital) के भीमताल क्षेत्र अंतर्गत नौकुचियाताल (Naukuchiatal) में होटल संचालित करने वाले बोहरा गांव निवासी एक होटल व्यवसायी से ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक और टेलीग्राम के माध्यम से स्वयं को विदेशी मुद्रा कारोबार (Forex Trading) का सलाहकार बताने वाली महिला ने निवेश पर अधिक लाभ का भरोसा दिलाया और चरणबद्ध तरीके से बड़ी धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित करवा ली।
धनराशि वापस मांगने पर अलग-अलग शुल्क के नाम पर और धन की मांग किए जाने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में साइबर थाने ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
कैसे रचा गया निवेश का जाल
प्राप्त शिकायत के अनुसार अक्टूबर 2025 में पीड़ित की फेसबुक के माध्यम से रिचा सचदेवा नामक महिला से बातचीत शुरू हुई। महिला ने स्वयं को ‘हैनटेक मार्केटिंग’ (Hantek Marketing) नामक कथित कंपनी की विपणन एवं फॉरेक्स ट्रेडिंग सलाहकार बताया। उसने दावा किया कि उसकी कंपनी के माध्यम से निवेश करने पर सुरक्षित और उच्च लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
इसके बाद आरोपित ने पीड़ित को टेलीग्राम आईडी के जरिए जोड़कर एक कथित ट्रेडिंग मंच से संबद्ध किया। विश्वास बढ़ाने के लिए ‘एच हैनटेक मार्केट सीएस कंपनी’ (H Hantek Market CS Company) का लोगो प्रयोग किया गया। पीड़ित ने 23 अक्टूबर 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच कुल 11 अलग-अलग लेनदेन में 68,04,800 रुपये तीन बताए गए बैंक खातों में स्थानांतरित कर दिए।
रकम निकालने पर शुरू हुआ शुल्क का सिलसिला
जब पीड़ित ने निवेश की धनराशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपित की ओर से कर, प्रक्रिया शुल्क, विनिमय शुल्क और मार्जिन धनराशि के नाम पर अतिरिक्त भुगतान की मांग की गई। लगातार नई मांगें आने और मूल धनराशि वापस न मिलने पर पीड़ित को संदेह हुआ। इसके बाद उसने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन संख्या 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाना में लिखित शिकायत दी।
साइबर पुलिस की कार्रवाई
रुद्रपुर स्थित साइबर थाने के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं संबंधित दंड प्रावधानों के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्यों महत्वपूर्ण है यह मामला?
फॉरेक्स ट्रेडिंग, क्रिप्टो और ऑनलाइन निवेश के नाम पर बढ़ते साइबर अपराध आम नागरिकों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। सामाजिक माध्यमों पर आकर्षक लाभ का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार निवेश से पहले कंपनी का पंजीकरण, नियामक प्राधिकरण की स्वीकृति और आधिकारिक मंच की सत्यता की जांच अनिवार्य है।
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 या निकटतम साइबर थाना में दें।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Woman Defrauded Hotelier 68 Lakh) :
Woman Defrauded Hotelier 68 Lakh, Online Forex Trading Scam In Uttarakhand, Nainital Cyber Crime Case 2026, Hantek Marketing Investment Fraud India, Social Media Investment Scam Alert, 68 Lakh Online Fraud Case Naukuchiatal, Cyber Police Rudrapur Investigation Update, Facebook Telegram Trading Scam India, How To Report Cyber Fraud 1930 Helpline, Forex Trading Fraud Prevention Tips, Digital Payment Scam News Uttarakhand, #CyberSecurity #OnlineFraudPrevention #DigitalInvestmentSafety #FinancialCyberCrime #LawAndGovernance
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।