WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

आशा कार्यकत्रियों ने शुरू किया आंदोलन व पं.पंत जयंती की तैयारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

आशा कार्यकत्रियों ने न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर शुरू किया आंदोलन

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 सितंबर 2026 (ASHAs Agitation-Pt Pants Anniversary)। नैनीताल जनपद मुख्यालय में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (Uttarakhand ASHA Health Workers Union) के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं (ASHA Workers) ने न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे मातृ-शिशु सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन उन्हें काम के अनुरूप पारिश्रमिक और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1503875028यूनियन के अनुसार सितंबर माह के प्रत्येक मंगलवार को प्रदेशभर में संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre-CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre-PHC), राजकीय चिकित्सालयों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर रखीं कई मांगें

आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी (District Magistrate-DM) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को अभी तक न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है।

यूनियन ने 31 अगस्त 2021 को खटीमा (Khatima) स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में हुई वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय आशा कार्यकर्ताओं के लिए मासिक मानदेय निर्धारित करने तथा महानिदेशक स्वास्थ्य (Director General Health-DG Health) उत्तराखंड के प्रस्ताव के अनुसार 11,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने का आश्वासन दिया गया था। यूनियन का कहना है कि इस आश्वासन को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।

ज्ञापन में मांग की गई कि पेंशन की व्यवस्था होने तक सेवानिवृत्ति के समय प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि दी जाए। इसके साथ ही विभिन्न मदों में मिलने वाली धनराशि का भुगतान कई-कई महीने लंबित रखने के बजाय प्रत्येक माह किया जाए।

यूनियन ने प्रशिक्षण और पल्स पोलियो (Pulse Polio) अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन 500 रुपये का भुगतान करने तथा सभी सरकारी अस्पतालों में उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करने की मांग भी की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  काठगोदाम के नाबालिग से दुष्कर्म-धर्म परिवर्तन के प्रकरण में अभियोजन आरोप साबित करने में रहा विफल, तीन वर्ष पुराने मामले में आरोपित दोषमुक्त

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल (Kamla Kunjwal), चंद्रा सती (Chandra Sati), लीला पांडे (Leela Pandey), चंपा बिष्ट (Champa Bisht), सरिता बिष्ट (Sarita Bisht), गंगा, प्रेमा अधिकारी (Prema Adhikari), बबीता, शांति, हेमा, सीमा, लीला, पूनम, प्रभा और नीरू पुजारी (Neeru Pujari) सहित अन्य आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।

10 सितंबर को नैनीताल जनपद में भव्य रूप से मनाई जाएगी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

ASHAs Agitation-Pt Pants Anniversaryनैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत (Pandit Govind Ballabh Pant) की जयंती आगामी 10 सितंबर को पूरे नैनीताल जनपद में भव्य रूप से मनाई जाएगी। मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सौरभ असवाल (Saurabh Aswal) की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य आयोजन मल्लीताल (Mallital) स्थित पंत पार्क (Pant Park) में होगा।

बैठक में पंत फाउंडेशन (Pant Foundation) के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जयंती आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। तय किया गया कि जयंती पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उनके जीवन-दर्शन, साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान, स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

भवाली (Bhowali), भीमताल (Bhimtal), नौकुचियाताल (Naukuchiatal), हल्द्वानी (Haldwani), कोटाबाग (Kotabagh), रामगढ़ (Ramgarh), धारी (Dhari), बेतालघाट (Betalghat), ओखलकांडा (Okhalkanda) और लालकुआं (Lalkuan) सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों में पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

विद्यालयों में भाषण, विचारगोष्ठी, निबंध और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जयंती से पहले पंडित पंत की प्रतिमाओं और उनके परिसरों में रंग-रोगन, सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड संस्कृति विभाग (Uttarakhand Culture Department) की ओर से पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवनवृत्त पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने तथा कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप जिलाधिकारी (Sub-Divisional Magistrate-SDM) नवाजिश खलीक (Nawazish Khaliq), जयंती समिति के संयोजक गोपाल रावत (Gopal Rawat), ललित भट्ट (Lalit Bhatt), राजेश कुमार (Rajesh Kumar) तथा पंत फाउंडेशन के देवेंद्र ढैला (Devendra Dhaila), कीर्ति बल्लभ (Kirti Ballabh), दीवान सिंह (Diwan Singh), दया किशन पोखरिया (Daya Kishan Pokhariya), देवेंद्र बिष्ट (Devendra Bisht), शिवराज नेगी (Shivraj Negi), चंदन सिंह (Chandan Singh) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। पंत समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक में शामिल अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपदों में बुधवार को विद्यालय रहेंगे बंद

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (ASHAs Agitation-Pt Pants Anniversary) :

ASHAs Agitation-Pt Pants Anniversary, Nainital News, Uttarakhand News, ASHA Workers Protest Uttarakhand, ASHA Workers Minimum Salary Demand, ASHA Workers Pension Demand, ASHA Workers Regularisation Movement, Nainital ASHA Workers Dharna, Uttarakhand Health Workers News, Govind Ballabh Pant Jayanti 2026, Nainital Pant Jayanti Celebration, Pant Park Nainital कार्यक्रम, Bharat Ratna Govind Ballabh Pant, Nainital District News Hindi, Uttarakhand Latest News, Navin Samachar, #NainitalNews #UttarakhandNews #ASHAWorkers #ASHAWorkersProtest #HealthWorkers #MinimumWage #Pension #Regularisation #GovindBallabhPant #PantJayanti #Nainital #Uttarakhand #NavinSamachar #HindiNews #LatestNews

Leave a Reply