जिला क्रीड़ा संघ नैनीताल के महासचिव मनोज जोशी और उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 मार्च 2026 (DSA Nainital Election Results)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में जिला क्रीड़ा संघ (District Sports Association Nainital – DSA) के चुनाव में मक्कार स्पोर्ट्स क्लब (Makkar Sports Club) के सदस्य और मंडी परिषद (Mandi Parishad) के महासचिव भाजपा नेता मनोज जोशी (Manoj Joshi) को महासचिव तथा डॉ. देवेंद्र बिष्ट (Dr. Devendra Bisht) को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी विवेक राय (Vivek Rai) और चुनाव अधिकारी उप जिलाधिकारी नवाजिश खलीक (Nawazish Khaliq) की देखरेख में संपन्न हुई।

(DSA Nainital Election Results) Nainital Sports Association Elections: Manoj Joshi General Secretary, DS  Bisht VP(DSA Nainital Election Results)चुनाव प्रक्रिया के दौरान खेल विभाग (Sports Department Uttarakhand) की निर्मला पंत (Nirmala Pant) और राशिका सिद्दीकी (Rashika Siddiqui) सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

48 क्लबों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरी हुई निर्वाचन प्रक्रिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला क्रीड़ा संघ से संबद्ध कुल 50 क्लबों में से 48 क्लबों को 7 मार्च की शाम 5 बजे तक अपने दो-दो प्रतिनिधियों के नाम देने थे। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ हुई।

अधिकांश क्लबों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी की गई और मनोज जोशी को महासचिव तथा देवेंद्र बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन के बाद यह भी तय किया गया कि नवनिर्वाचित महासचिव मनोज जोशी एक सप्ताह के भीतर अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे तथा जिला क्रीड़ा संघ द्वारा संचालित विभिन्न खेलों के सचिवों की नियुक्ति भी करेंगे।

डीएसए के पदेन पदाधिकारी

उल्लेखनीय है कि जिला क्रीड़ा संघ नैनीताल के पदेन अध्यक्ष नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate Nainital) होते हैं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर नगर पालिका परिषद नैनीताल (Nainital Municipal Board) के अध्यक्ष रहते हैं।

देवेंद्र बिष्ट का खेल प्रशासन में लंबा अनुभव

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट पूर्व में 25 वर्ष तक संयुक्त सचिव तथा लगभग 5 वर्ष तक उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। खेल क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए खेल प्रेमियों को उनसे कई सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

डीएसए मैदान को लेकर पूर्व में रहा विवाद

फ्लैट्स मैदान (Flats Ground Nainital) में खेल गतिविधियों के संचालन को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मैदान के स्वामित्व को लेकर राज्य सरकार (Government of Uttarakhand), नगर पालिका और डीएसए के बीच मतभेद भी सामने आये थे, जिसके कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हुईं।

इस बीच राज्य सरकार ने डीएसए मैदान को खेल विभाग को 30 वर्ष की लीज (Lease) पर देने के प्रस्ताव को सशर्त स्वीकृति दी है। प्रशासन के अनुसार भूमि का स्वामित्व शासन के पास रहेगा और मैदान में खेल गतिविधियां खेल विभाग के संरक्षण में संचालित की जाएंगी। व्यवस्था के अनुसार मैदान में पार्किंग से होने वाली आय नगर पालिका को प्राप्त होगी, जबकि खेल गतिविधियों से होने वाली आय का एक भाग भी नगर पालिका को दिया जाएगा।

खेल गतिविधियों को पुनः गति मिलने की उम्मीद

नगर में पिछले तीन वर्षों से क्रिकेट (Cricket), बास्केटबॉल (Basketball), फुटबॉल (Football), बैडमिंटन (Badminton) और वॉलीबॉल (Volleyball) के प्रशिक्षक उपलब्ध होने के बावजूद स्थानीय खिलाड़ियों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जिस तरह नवनिर्वाचित महासचिव मनोज जोशी की सरकार में अच्छी पहुंच है और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का खेलों और डीएसए में लंबा अनुभव है, ऐसे में नगर के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि नए पदाधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासन, खेल विभाग और जिला क्रीड़ा संघ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा नैनीताल में खेल गतिविधियों को पुनः व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

कुमाऊं विवि शिक्षक संघ-कूटा के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी व डॉ. संतोष कुमार, डॉ. मनोज बिष्ट, शैलेन्द्र बरगली, भुवन  बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना  जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने डीएसए के दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कुमाऊं विवि के पूर्व छात्रों के रूप में बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (DSA Nainital Election Results) :

DSA Nainital Election Results, Nainital District Sports Association Election Results 2026, Manoj Joshi Elected DSA Nainital General Secretary News, Devendra Bisht Vice President District Sports Association Nainital, Flats Ground Nainital Sports Management And Governance Issue, Uttarakhand Local Sports Administration Development News, Nainital Sports Infrastructure Policy And Governance Update, Youth Sports Development Nainital District Association News, DSA Nainital Election And Sports Governance Reform, Uttarakhand District Sports Association Leadership Change News, Flats Ground Nainital Sports Activities Revival Plan, #SportsGovernance #YouthDevelopment #SportsAdministration #NainitalNews #UttarakhandSports

Leave a Reply