नवीन समाचार, टिहरी गढ़वाल, 31 अगस्त 2026 (Brother-Sister Killed in Collision)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) जनपद में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग (Rishikesh-Badrinath Highway) पर सोमवार सुबह डंपर और कार की आमने-सामने की टक्कर में भाई-बहन की मृत्यु हो गयी, जबकि कार में सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। मुनिकीरेती (Muni Ki Reti) थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास हुई दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार में सवार चारों लोग वाहन के भीतर फंस गये। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गैस कटर से कार को काटकर सभी को बाहर निकाला।
दुर्घटना सोमवार सुबह लगभग सवा सात बजे हुई। पुलिस के अनुसार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टक्कर हो गयी। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों लोग वाहन के भीतर फंस गये।
गैस कटर से कार काटकर निकाले गये घायल
मुनिकीरेती के थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची। खोज एवं बचाव अभियान के दौरान गैस कटर की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को काटकर चारों लोगों को बाहर निकाला गया।
इसके बाद सभी घायलों को ऋषिकेश स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपचार के दौरान श्रीनगर (Srinagar) निवासी ऋषभ (22) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24) की मृत्यु हो गयी।
दो गंभीर घायल युवतियां एम्स ऋषिकेश संदर्भित
दुर्घटना में कीर्तिनगर (Kirtinagar) निवासी सुहानी (20) और श्रीनगर निवासी ईशानी (20) गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) संदर्भित कर दिया।
पुलिस के अनुसार रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित एक चिकित्सालय में लैब तकनीशियन के पद पर कार्यरत थीं, जबकि उनके भाई ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता भी सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं।
डंपर चालक को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया
थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि डंपर चालक को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Brother-Sister Killed in Collision) :
Brother-Sister Killed in Collision, Tehri Garhwal News, Uttarakhand News, Rishikesh Badrinath Highway News, Muni Ki Reti News, Road Accident Uttarakhand, Srinagar Uttarakhand News, SDRF Rescue News, Tehri Road Accident, Rishikesh News, AIIMS Rishikesh News, SDRF Rescue News, Tehri Road Accident, Rishikesh News, AIIMS Rishikesh News, #TehriGarhwalNews #UttarakhandNews #RoadAccident #RishikeshBadrinathHighway #SDRF #MuniKiReti #TehriGarhwalNews #UttarakhandNews #RoadAccident #RishikeshBadrinathHighway #SDRF #MuniKiReti

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
