नवीन समाचार, नैनीताल, 31 अगस्त 2026 (Vice-Chancellor-Director Retires-Lohni)। नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत (Prof. Diwan Singh Rawat) को उनके अनुरोध पर पद से अवमुक्त किए जाने के बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University), हल्द्वानी (Haldwani) के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी (Prof. Naveen Chandra Lohani) को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था एक सितंबर 2026 से प्रभावी होगी और नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अगले आदेश तक लागू रहेगी।

कुलाधिपति (Chancellor) सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Lt. Gen. Gurmit Singh) की ओर से 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार शासन के 17 जुलाई 2026 के आदेश के क्रम में प्रो. दीवान सिंह रावत को 21 जुलाई 2026 से छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति तक कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्त किया गया था।
प्रो. रावत ने 23 अगस्त 2026 को निजी कारणों से कुलपति पद से अवमुक्त किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे कुलाधिपति ने 31 अगस्त को अपराह्न स्वीकार कर लिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (Uttar Pradesh State Universities Act, 1973) की धारा 12 की उपधारा 10 के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ एक सितंबर 2026 से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगी।
कुलपति और डीएसबी परिसर निदेशक सेवानिवृत्त, ससम्मान दी गयी विदाई
नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत तथा डीएसबी परिसर (DSB Campus) की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा (Prof. Neeta Bora Sharma) सोमवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गयीं। इस अवसर पर उनके सम्मान में डीएसबी परिसर के कला संकाय सभागार और में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को कार्यकाल पूर्ण होने पर शॉल ओढ़ाकर जागेश्वर धाम (Jageshwar Dham) का चित्र भेंट किया गया, जबकि परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा को शॉल ओढ़ाकर ग्वेल देवता (Golu Devta) का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने विश्वविद्यालय में दोनों के कार्यकाल के दौरान दी गयी सेवाओं तथा विभिन्न कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए आभार व्यक्त किया। विशेषकर प्रो. रावत के कुमाऊँ विश्वविद्यालय के साथ विद्यार्थी, विद्वान एवं कुलपति के रूप में रहे विशिष्ट संबंध तथा उनके कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय में अनुसंधान, नवाचार, शैक्षणिक एवं अनुसंधान अवसंरचना, छात्र सुविधाओं, डिजिटल एवं पुस्तकालय संसाधनों, कौशल विकास तथा संस्थागत सहयोग के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को रेखांकित किया गया।
यह भी कहा गया कि उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का पीएम -ऊषा मेरु के अंतर्गत चयन तथा ₹100 करोड़ के आवंटन, साथ ही आईआईएससी बेंगलुरु के साथ ₹100 करोड़ की पेयर परियोजना सहित अनेक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं अनुसंधानपरक पहल शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहन, नई शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं का विकास, छात्रोन्मुखी गतिविधियों तथा डिजिटल एवं पुस्तकालय संसाधनों के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए।
प्रभारी संकायाध्यक्ष प्रो. संजय पंत (Prof. Sanjay Pant), प्रो. संजय घिल्डियाल (Prof. Sanjay Ghildiyal), प्रो. हरीश बिष्ट (Prof. Harish Bisht) और डॉ. किरण तिवारी (Dr. Kiran Tiwari) के साथ शांति मेहरा, अरविंद पड़ियार, प्रो. वीना पांडे, डॉ. लक्ष्मण रौतेला तथा छात्र संघ अध्यक्ष करण सती ने अपने संबोधनों में प्रो. रावत के कार्यकाल एवं विश्वविद्यालय के विकास में उनके योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि एक पूर्व छात्र के रूप में अपनी ही अल्मा मेटर के कुलपति के रूप में सेवा करना प्रो. रावत की शैक्षणिक यात्रा का विशिष्ट और गौरवपूर्ण अध्याय है।ने विचार व्यक्त करते हुए दोनों के योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
दोनों ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और सम्मान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari) ने किया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और कुलगीत से हुई तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रो. चंद्रकला रावत (Prof. Chandrakala Rawat), प्रो. महेंद्र राणा (Prof. Mahendra Rana), प्रो. रीना सिंह (Prof. Reena Singh), प्रो. नीलू (Prof. Neelu), प्रो. सुषमा टम्टा (Prof. Sushma Tamta), प्रो. गीता तिवारी (Prof. Geeta Tiwari), प्रो. किरण बर्गली (Prof. Kiran Bargali), प्रो. ज्योति जोशी (Prof. Jyoti Joshi), प्रो. अर्चना श्रीवास्तव (Prof. Archana Srivastava), प्रो. दीपक पालीवाल (Prof. Deepak Paliwal), डॉ. रुचि मित्तल (Dr. Ruchi Mittal), डॉ. भूमिका (Dr. Bhumika), डॉ. हृदेश कुमार (Dr. Hridayesh Kumar), प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. एसएस बरगली, प्रो. अनीता पांडे, प्रो. अतुल जोशी, प्रो. सावित्री कैड़ा, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. आशीष मेहता, प्रो. चंद्रकला रावत,
प्रो. रीतेश साह, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. पूरन सिंह अधिकारी, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. मोहित रौतेला, डीएसए सचिव मनोज जोशी, प्रधानाचार्य भारतीय सहीद सैनिक विधालय बिशन सिंह मेहता, डॉ. संतोष कुमार (Dr. Santosh Kumar), डॉ. प्रभा पंत (Dr. Prabha Pant), डॉ. सरोज पालीवाल (Dr. Saroj Paliwal), डॉ. गगन होती (Dr. Gagan Hoti), डॉ. दीपिका पंत (Dr. Deepika Pant), डॉ. अशोक कुमार (Dr. Ashok Kumar), आनंद रावत (Anand Rawat), नंदा बल्लभ पालीवाल (Nanda Ballabh Paliwal), विपिन (Vipin) सहित 79 बटालियन एनसीसी (79 Battalion NCC) तथा 5 नेवल एनसीसी (5 Naval NCC) के विद्यार्थी मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Vice-Chancellor-Director Retires-Lohni) :
Vice-Chancellor-Director Retires-Lohni, Kumaun University News, Nainital News, Uttarakhand News, Prof Naveen Chandra Lohani, Kumaun University Vice Chancellor, Uttarakhand Open University Vice Chancellor, Prof Diwan Singh Rawat Retirement, Kumaun University New VC Additional Charge, Chancellor Gurmit Singh Order, Nainital Education News, DSB Campus News, Prof Neeta Bora Sharma Retirement, Kumaun University Latest Update, Uttarakhand Higher Education News, Navin Samachar, #UttarakhandNews #NainitalNews #Nainital #RainNews #OrangeAlert #RuralRoads #KumaunUniversity #DSBCampus #RahulGandhi #BJP #PoliticalNews #Uttarakhand #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
