15वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन में प्रभु महतो और ज्योति ने जीते खिताब, उत्तराखंड की जूनियर फुटबॉल टीम में नैनीताल जनपद के छह खिलाड़ी शामिल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

15वीं नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन में प्रभु महतो और ज्योति ने जीते खिताब, 1400 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अगस्त 2026 (15-Nainital Monsoon Mountain Marathon)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) में खेलों और विशेष रूप से दौड़ को समर्पित संस्था ‘रन टू लिव’ (Run To Live) के तत्वावधान में लगातार 15वें वर्ष नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन (Nainital Monsoon Mountain Marathon) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में दौड़ लगाई। 21 किलोमीटर की खुली पुरुष वर्ग की मैराथन में प्रभु महतो (Prabhu Mahato) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में ज्योति (Jyoti) विजेता रहीं।

13 राज्यों और कीनिया के 1400 धावकों ने हिस्सा लिया।पिछले 15 वर्षों से अगस्त माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाली इस मैराथन का शुभारंभ सुबह सात बजे हुआ। नैनीताल की पहाड़ी सड़कों और चुनौतीपूर्ण मार्गों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमांचल, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश के साथ ही कीनिया से पहुंचे एक विदेशी धावक सहित स्थानीय और बाहर से आए धावकों ने भाग लिया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

21 किलोमीटर से ‘रन फॉर फन’ तक हजारों कदमों का उत्साह

Nainital में हुआ Monsoon Mountain Marathon का आयोजन ।।प्रतियोगिता की शुरुआत 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ से हुई, जिसमें 210 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद आयोजित लघु दौड़ में 250, पांच किलोमीटर दौड़ में 200 और 10 किलोमीटर दौड़ में 240 धावक शामिल हुए। अंत में आयोजित ‘रन फॉर फन’ (Run For Fun) में 500 से अधिक लोगों ने भागीदारी की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में नया दावा: आयोजकों ने कहा- हवन में दलित समाज के सदस्य भी थे शामिल, कांग्रेस पर हिंदुओं को बांटने का आरोप

इस प्रकार विभिन्न आयु और दूरी वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता ने नैनीताल में खेल और फिटनेस के प्रति लोगों के उत्साह को एक बार फिर सामने रखा।

पुरुष और महिला वर्ग में इन धावकों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

खुले पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर दौड़ में प्रभु महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जॉन किसीलु द्वितीय, मुकेश बोरा तृतीय, कुलदीप नेगी चतुर्थ और मनप्रीत सिंह पांचवें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। भावना नेगी द्वितीय, एकता रावत तृतीय और उषा चतुर्थ स्थान पर रहीं।

40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में हरप्रीत सिंह प्रथम, कलाम बिष्ट द्वितीय और बिनय साह तृतीय रहे। इसी आयु वर्ग की महिला प्रतियोगिता में लीला साह ने प्रथम, भूमिका रावत ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में नंदन सिंह प्रथम, तारा बहादुर थापा द्वितीय और सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वंदना सिंह प्रथम, इंदिरा दीवान गहलोत द्वितीय और स्मृति नेगी तृतीय रहीं।

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी सहित अतिथियों ने बांटे पुरस्कार

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी (Justice Manoj Tiwari), नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) और उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य प्रदीप मणि सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे ने किया। आयोजन में संस्था के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय धावक ललित तिवारी के नेतृत्व में ‘रन टू लिव’ की पूरी टीम जुटी रही।

लगातार 15 वर्षों से आयोजित हो रही नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन अब केवल एक खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह दौड़ और फिटनेस के प्रति लोगों को जोड़ने वाले प्रमुख आयोजनों में शामिल हो गई है। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी ने पहाड़ी क्षेत्र में खेल गतिविधियों के प्रति बढ़ते उत्साह को भी दर्शाया।

बीसी रॉय ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की जूनियर फुटबॉल टीम रवाना, नैनीताल जनपद के छह खिलाड़ी शामिल

15-Nainital Monsoon Mountain Marathon
रुद्रांश वर्मा।

उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की जूनियर फुटबॉल टीम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation-AIFF) की ओर से आयोजित बीसी रॉय ट्रॉफी जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए हल्द्वानी (HALDWANI) से छत्तीसगढ़ के नारायण आश्रम के लिए रवाना हो गई है। एक से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 19 युवा खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिनमें नैनीताल जनपद के रुद्रांश वर्मा (Rudransh Verma) सहित वेदांत पाठक, नमन मेहता, नमन जोशी, चिराग मेहरा और आदित्य राज बिष्ट शामिल हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर में सोमवार को विद्यालय रहेंगे बंद

उत्तराखंड राज्य फुटबॉल संघ (Uttarakhand State Football Association) के मानद सचिव अख्तर अली (Akhtar Ali) ने टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और टीम से चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने की अपेक्षा है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के 19 खिलाड़ी करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

बीसी रॉय ट्रॉफी जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तराखंड की टीम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

टीम में मयंक चंद-पिथौरागढ़, नितिन तम्टा-खटीमा, कार्तिक रावत-कोटद्वार, समीर बोरा-स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़, वेदांत पाठक-हल्द्वानी, नमन मेहता-हल्द्वानी, राम चौधरी-ऊधमसिंह नगर, नमन जोशी-भीमताल, रुद्रांश वर्मा-नैनीताल, सूर्यांश मिश्रा-ऊधमसिंह नगर, अखिल रावत-देहरादून, ईशान-ऊधमसिंह नगर, विशाल सिंह भंडारी-मुनस्यारी, चिराग सिंह मेहरा-हल्द्वानी, प्रशांत सिंह रावत-गोपेश्वर, गौरव कुमार-काशीपुर, जीशान अहमद-काशीपुर, आदित्य राज बिष्ट-भीमताल और सुरेंद्र मोहन सिंह-काशीपुर शामिल हैं।

टीम के साथ प्रशिक्षक अतुल राणा, सहायक प्रशिक्षक एवं प्रबंधक सतनाम बाला तथा शरीर-चिकित्सक नितिका भी रवाना हुई हैं। प्रतीक्षा सूची में शिवांश बिष्ट, विमल प्रकाश शुक्ला और करण चंद्रा को रखा गया है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मुख्यमंत्री धामी आज नैनीताल जनपद के दौरे पर, गौलापार में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (15-Nainital Monsoon Mountain Marathon) :

15-Nainital Monsoon Mountain Marathon, Prabhu Mahato, Jyoti win titles,15th Nainital Monsoon Mountain Marathon, Players from Nainital district selected for Uttarakhand’s junior football team, Uttarakhand’s junior football team, Nainital Monsoon Mountain Marathon, Nainital Marathon 2026, Prabhu Mahato Winner, Jyoti Marathon Winner, Run To Live Nainital, Uttarakhand Sports News, Mountain Marathon, Nainital Running Event, Justice Manoj Tiwari, Lalit Tiwari Runner, Nainital News, Uttarakhand Football Team, BC Roy Trophy 2026-27, Junior National Football Championship, Rudransh Verma Nainital, Haldwani Football News, Uttarakhand Sports News, AIFF Football Championship, #NainitalNews #UttarakhandNews #Football #BCRoyTrophy #JuniorFootball #UttarakhandSports #NainitalNews #NainitalMarathon #MountainMarathon #UttarakhandNews #Running #SportsNews #RunToLive #Fitness

Leave a Reply