नवीन समाचार, नैनीताल, 12 मार्च 2026 (Amidst Gas Crisis-Nainital Solution)। उत्तराखंड के नैनीताल नगर में रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से उत्पन्न संकट के बीच होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायी वैकल्पिक उपाय तलाशने में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के असर से गैस आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति सामने आई है, जिसका प्रभाव पहाड़ के इस प्रमुख पर्यटन शहर तक पहुंच गया है। हालांकि स्थानीय व्यवसायी इस चुनौती से निपटने के लिए अपने स्तर पर विकल्प तलाशते हुए कारोबार को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।
नगर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडर समाप्त होने की स्थिति में हैं और नए सिलेंडरों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस की कमी के कारण कई प्रतिष्ठानों में भोजन तैयार करना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद व्यवसायी समस्या की गंभीरता और सरकार की परिस्थितियों को समझते हुए समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार से स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की अपेक्षा कर रहे हैं।
यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें
Toggleरेस्टोरेंट संचालकों ने अपनाए वैकल्पिक उपाय
मल्लीताल के एक प्रमुख रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि उनके पास केवल एक गैस सिलेंडर बचा है, जो अधिकतम एक दिन चल सकता है। इसलिए उन्होंने रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद कर सफाई और अन्य कार्य कराए, ताकि गैस का सीमित उपयोग किया जा सके।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि उन्होंने कोयला मंगाकर तंदूर में आग जलाकर उसी में चावल, दाल और सब्जियां पकाने का विकल्प अपनाया है। इससे गैस पर निर्भरता कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी तरह एसोसिएशन के पदाधिकारी और रेस्टोरेंट व्यवसायी रुचिर साह ने दिल्ली से चार बड़े इंडक्शन चूल्हे मंगवाए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेनू को छोटा कर दिया गया है और सीमित व्यंजन ही परोसे जा रहे हैं। ग्राहकों ने भी स्थिति को समझते हुए छोटे मेनू के अनुसार भोजन स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ‘स्थिति सामान्य है’ कहने की जगह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे वे कुछ समय के लिये अपने कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती करने सहित अन्य जरूरी उपाय कर सकते हैं।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी परेशानी
शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग भी प्रभावित बताई जा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के लिए जारी फोन नंबर काम नहीं कर रहे हैं, जिससे गैस बुक कराने में कठिनाई हो रही है।
इस बीच गैस की कमी का फायदा उठाकर कुछ लोगों द्वारा कालाबाजारी किए जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग कई गैस कनेक्शन लेकर सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं और उन्हें दोगुनी कीमत पर बेच रहे हैं।
तकनीकी समस्या सामने आई
इंडेन गैस की आपूर्ति से जुड़े कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों और इंडियन ऑयल की व्यवस्था के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं, शैक्षणिक संस्थानों और चिकित्सालयों को गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुकिंग के दौरान डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) से संबंधित इंडियन ऑयल के पोर्टल में कुछ तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिसे ठीक किया जा रहा है।
इंडियन ऑयल का निर्देश: कुछ समय के लिए डीएसी की बाध्यता हटाई, घबराकर बुकिंग न करने को भी कहा
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने उत्तराखंड के सभी इंडेन गैस वितरकों को निर्देश जारी करते हुए कुछ समय के लिए डीएसी की बाध्यता को हटाने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि गैस की वास्तविक कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराकर बुकिंग करने से बचने के लिए जागरूक किया जाए।
इंडियन ऑयल के देहरादून स्थित इंडेन डिविजनल कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि हाल के दिनों में सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण एसडीएमएस प्रणाली प्रभावित हो गई थी। इसके चलते गैस की बुकिंग और डीएसी (डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड) जनरेट नहीं हो पा रहा था, जिससे गैस आपूर्ति को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई।
कंपनी ने कहा है कि तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं में गैस की कमी की आशंका फैल गई और कई लोगों ने आवश्यकता से अधिक बुकिंग कराने का प्रयास किया। इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित होने लगी और कई स्थानों पर अनावश्यक भीड़ तथा “पैनिक बुकिंग” की स्थिति बनने लगी। इंडियन ऑयल ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से दर्ज है, उन्हें समयानुसार रिफिल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कुछ समय के लिए डीएसी की बाध्यता को हटाया गया है, ताकि वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रखी जा सके।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडर बिना बुकिंग के नहीं दिए जाएंगे और यदि कोई वितरक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध प्रशासन और कंपनी दोनों स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी कारण से ऑनलाइन प्रणाली काम नहीं करती है तो गैस एजेंसियां ग्राहकों की बुकिंग मैनुअल रजिस्टर में दर्ज करें और सिस्टम सामान्य होने के बाद उन्हें ऑनलाइन दर्ज किया जाए।
इंडियन ऑयल ने गैस वितरकों से कहा है कि वे उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दें कि 25 दिन से पहले नई बुकिंग का प्रयास न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक कराएं। इससे अनावश्यक अफवाहों और पैनिक बुकिंग की स्थिति से बचा जा सकेगा।
प्रशासन ने दिए निगरानी के निर्देश
गैस संकट को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील भी की है। आप यह संबंधित वीडिओ भी देखना चाहेंगे :
गैस आपूर्ति पर स्पष्टता की मांग
नगर में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल से मुलाकात की।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने गैस आपूर्ति को लेकर जनता के बीच फैल रही चर्चाओं से उन्हें अवगत कराया और आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की कि गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक चिंता न करें। प्रतिनिधिमंडल में मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, अरविंद पडियार, आशीष बजाज, भारत मेहरा, विकास जोशी, भगवत रावत, रितुल कुमार, गौरव हार्पर, भूपेंद्र बिष्ट, पंकज बर्गली और युवराज करायत सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
पर्यटन सीजन पर पड़ सकता है प्रभाव
नैनीताल में शीघ्र ही पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि गैस आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ सकता है। होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में शहर आने वाले पर्यटकों को भोजन और अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Amidst Gas Crisis-Nainital Solution) :
Amidst Gas Crisis-Nainital Solution, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, LPG Gas Crisis Nainital Tourism City, Restaurant Owners Alternative Cooking Methods Nainital, Coal Tandoor Induction Cooking Gas Shortage, Domestic LPG Booking Problem Nainital Update, Gas Black Marketing Concern Nainital City, Nainital Hotel Restaurant Association Statement, District Administration Action Gas Supply Nainital, Indian Oil DAC Portal Issue LPG Booking, Tourism Season Impact Gas Shortage Nainital, Energy Supply Crisis Hill Tourism Cities India, LPG Commercial Cylinder Shortage Uttarakhand, Nainital Business Response Gas Crisis, #UttarakhandNews #NainitalNews #GasCrisisNainital #TourismBusiness #RestaurantIndustry #EnergySupply #HindiNews #LPGShortage
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
