नैनीताल : जिला बार एसोसिएशन चुनाव कार्यक्रम घोषित; भवाली में पिकअप पर गिरा पेड़

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मार्च 2026 (Bar Association Election Schedule)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2026–27 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन की पूरी समय-सारिणी जारी करते हुए बताया कि नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की प्रक्रिया इसी माह पूर्ण कर ली जाएगी। दूसरी ओर भवाली (Bhowali) क्षेत्र में अल्मोड़ा–भवाली राष्ट्रीय मार्ग पर कैंची–रातीघाट के बीच एक पिकअप वाहन पर अचानक पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जिला बार एसोसिएशन चुनाव का कार्यक्रम घोषित

(Bar Association Election Schedule) Nainital Bar Association Election 2026-27 | Rajesh Chandola Chief Election  Officer Appointedनैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के वर्ष 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव कार्यक्रम सोमवार को जारी किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला (Rajesh Chandola) ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार—

  • 23 और 24 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री होगी।

  • 25 और 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

  • 28 मार्च को दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।

  • इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।

  • 30 मार्च को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा (Pramod Bahuguna), शंकर चौहान (Shankar Chauhan) और मुकेश चंद्रा (Mukesh Chandra) ने बताया कि सदस्यता शुल्क और अन्य देयकों के भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

कैंची–रातीघाट के बीच पिकअप पर गिरा पेड़

भवाली। अल्मोड़ा–भवाली मार्ग (Almora–Bhowali Highway) पर सोमवार को कैंची धाम (Kainchi Dham) और रातीघाट (Rati Ghat) के बीच एक पिकअप वाहन पर अचानक पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस और एसडीआरएफ (State Disaster Response Force – SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप चालक भूपाल सिंह रौतेला (Bhupal Singh Rautela) पुत्र भीम सिंह रौतेला निवासी कमोली सुयालबाड़ी (Kamoli Suyalbari) वाहन चला रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे का पेड़ गिरकर वाहन पर आ गिरा। घटना में वाहन और उसमें रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

जेसीबी से हटाया गया पेड़, यातायात बहाल

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम और जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Bar Association Election Schedule) :

Bar Association Election Schedule, Uttarakhand News, Nainital News, Bhowali News, Hindi News, District Bar Association Election Schedule Nainital 2026, Nainital Bar Election Voting Date And Nomination Process, Almora Bhowali Highway Tree Fall Pickup Vehicle Incident, Kainchi Dham Rati Ghat Road Safety Incident Uttarakhand, SDRF Response Road Obstruction Mountain Highway Report, Legal Community Elections Nainital Bar Association Update, Hill Highway Accident Prevention And Emergency Response Uttarakhand, #NainitalNews #BarAssociationElection #LegalCommunity #BhowaliNews #RoadSafety #SDRF #UttarakhandNews #LocalNews #PublicAdministration #BreakingNews

Leave a Reply