नवीन समाचार, नैनीताल, 25 मार्च 2026 (Nainital News 25 March 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) के नानकमत्ता (Nanakmatta) में दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड (The Kurmanchal Nagar Sahakari Bank Limited) की 51वीं शाखा का शुभारंभ किया गया। वहीं नैनीताल (Nainital) में बार चुनाव की तिथि में बदलाव, कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) में शिक्षकों की पदोन्नति और विद्यालय में विदाई समारोह जैसे विभिन्न घटनाक्रम भी सामने आए हैं, जो क्षेत्र की प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों को दर्शाते हैं।
नानकमत्ता में कूर्मांचल बैंक की 51वीं शाखा का शुभारंभ
नानकमत्ता के गुरुद्वारा रोड (Gurudwara Road) पर कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक की 51वीं शाखा का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष विनय साह (Vinay Sah), उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन (Suresh Kumar Jain), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह (Joginder Singh), महासचिव अमरजीत सिंह बोपारा (Amarjeet Singh Bopara), पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा (Dr. Prem Singh Rana) और बलदेव सिंह हरियान (Baldev Singh Hariyan) द्वारा संयुक्त रूप से किया।
साथ ही डॉ. राणा ने दीप प्रज्वलन कर शाखा के व्यावसायिक कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने स्थानीय नागरिकों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। सचिव संजय साह ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक बैंक 4500 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में बैंक के संचालक मंडल के सदस्य गिरीश पाठक सहित क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रमुख हरीश साह, प्रबंधक धीरज जोशी, दिनेश जोशी, राजेंद्र मेहरा तथा हरीश चन्द उपस्थित रहे।
जिला बार चुनाव: तिथि बदली, नामांकन शुरू
नैनीताल जिला बार एसोसिएशन (District Bar Association Nainital) के चुनाव की तिथि में बदलाव किया गया है। 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब मतदान 1 अप्रैल को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला (Rajesh Chandola) के अनुसार पहले दिन 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रमुख पदों पर—
- अध्यक्ष: हरिशंकर कंसल, अरुण बिष्ट
- सचिव: संजय सुयाल, अनिल बिष्ट
- उपाध्यक्ष: कमल चिलवाल, प्रमोद तिवारी
नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च, जांच 28 मार्च और आम सभा 27 मार्च को आयोजित होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंदोला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरिशंकर कंसल एवं अरुण बिष्ट एवं सचिव पद पर संजय सुयाल एवं अनिल बिष्ट ने दो-दो सेट में नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल एवं प्रमोद तिवाड़ी, संयुक्त सचिव पद पर नीरज गोस्वामी और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रेमा आर्या, तारा आर्या, निर्मल कुमार तथा मोहम्मद बिलाल ने नामांकन पत्र जमा किए।
उल्लेखनीय है कि विभिन्न पदों के लिए कुल 19 नामांकन फार्म खरीदे गये हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च को प्रताप भैया सभागार में प्रातः 11 बजे से आम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रत्याशी अपने विचार, योजनाएं एवं प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और संवाद का अवसर मिलेगा। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश कुमार एवं शिवांशु जोशी उपस्थित रहे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में शिक्षकों को पदोन्नति
कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) में कई शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है।
- डॉ. लज्जा भट्ट (Lajja Bhatt) और डॉ. अशोक कुमार (Ashok Kumar) प्रोफेसर बने
- डॉ. दीपा, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पूनम बिष्ट और डॉ. नीता आर्य को सह आचार्य पद
- डॉ. शशि पांडे को वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक पद पर पदोन्नति
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (KUTA) की ओर से अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट तथा डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदोन्नत शिक्षकों को बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही कूटा ने स्थानीय भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा के उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर भी उन्हें बधाई दी है।
विद्यालय में विदाई समारोह: भावुक माहौल
नैनीताल के माल रोड (Mall Road) स्थित नगर पालिका नर्सरी विद्यालय में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) और शिवराज सिंह नेगी (Shivraj Singh Negi) उपस्थित रहे। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को भावुक विदाई दी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में हर्ष सहदेव द्वारा प्रस्तुत गायन विशेष आकर्षण रहा। विद्यालय कक्षा 5 तक होने के कारण कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान मिठाई वितरण कर विद्यार्थियों ने खुशी साझा की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अमन महाजन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका बीना जोशी, भारती पांडे तथा प्रेमा पांडे सहित अन्य उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 25 March 2026) :
Nainital News 25 March 2026, Uttarakhand News, Nainital News Local Development Update 2026, Kurmanchal Bank New Branch Nanakmatta Opening, District Bar Association Election Nainital Update, Kumaun University Teacher Promotion News India, School Farewell Event Nainital Students, Banking Expansion Rural Uttarakhand Economy, Legal Election Process Bar Association India, Higher Education Promotion Policy Uttarakhand, Local Community Events Nainital News, #UttarakhandNews #BankingServicesIndia #EducationNewsIndia #LegalUpdatesIndia #LocalDevelopment
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।