सांसद अजय भट्ट ने किया वैली ब्रिज का शुभारंभ, कैंची धाम जाम से मिलेगी बड़ी राहत
नवीन समाचार, नैनीताल, 12 जून 2026 (Nainital Latest News 11 June 2026)। नैनीताल (Nainital) जनपद में कैंची धाम (Kainchi Dham) क्षेत्र की वर्षों पुरानी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद अजय भट्ट (Ajay Bhatt) ने बुधवार को सैनिटोरियम-रातीघाट-कैंची बाईपास मार्ग (Sanatorium-Ratighat-Kainchi Bypass Road) पर निर्मित वैली ब्रिज (Vailey Bridge) का शुभारंभ किया।
लगभग 19 किलोमीटर लंबे इस वैकल्पिक मार्ग के संचालन से विशेष रूप से कैंची धाम में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे अल्मोड़ा (Almora), बागेश्वर (Bageshwar), कर्णप्रयाग (Karnaprayag) और पिथौरागढ़ (Pithoragarh) क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों और आपातकालीन सेवाओं को भी लाभ मिलेगा।
संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मोटर मार्ग के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने लगभग 37 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सांसद ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान कहा कि मार्ग के अधिकांश हिस्से का कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष भाग में डामरीकरण का कार्य किया जाना है। उन्होंने आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम मेले की तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा (Naveen Verma), भावना मेहरा (Bhawana Mehra), प्रकाश आर्य (Prakash Arya) सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल की तीन चुंगियों के संचालन के लिए तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ी
नगर पालिका परिषद नैनीताल (Nainital Municipal Council) ने नगर की तीनों चुंगियों के संचालन के लिए तीसरी बार आमंत्रित निविदाओं की तकनीकी बोलियां खोल दी हैं। कुल पांच आवेदकों ने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था, जिनमें से एक आवेदन आवश्यक अभिलेख अधूरे होने के कारण निरस्त कर दिया गया, जबकि चार आवेदक अगले चरण के लिए पात्र पाए गये हैं।
पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब पात्र आवेदकों के अभिलेखों की जांच के बाद वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले आवेदक को चुंगियों के संचालन का ठेका प्रदान किया जाएगा। यह निविदा लगभग साढ़े इक्कीस माह की अवधि के लिए जारी की गयी है और 15 जून 2026 से 31 मार्च 2028 तक चुंगी संचालन किया जाएगा। इसके लिए आधार धनराशि लगभग साढ़े 20 करोड़ रुपये निर्धारित की गयी है। प्रक्रिया के दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr Saraswati Khetwal), अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा (Rohitash Sharma) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आशा कार्यकत्रियों ने एसआईआर सर्वे और पल्स पोलियो ड्यूटी पर उठाये प्रश्न
नैनीताल जनपद की आशा कार्यकत्रियों (ASHA Workers) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) सर्वे और पल्स पोलियो अभियान में लगायी जा रही ड्यूटी को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (Chief Medical Officer-CMO) को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकत्रियों का कहना है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण और स्पष्ट मानदेय व्यवस्था के अतिरिक्त दायित्व सौंपे जा रहे हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि बीएलओ (BLO) के साथ एसआईआर सर्वे में लगाया जा रहा है, जबकि प्रोत्साहन धनराशि और कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है। उन्होंने मांग की है कि पहले प्रशिक्षण दिया जाए और उचित मानदेय सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त पल्स पोलियो अभियान में पूर्व में मिलने वाला 100 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक घटाकर 75 रुपये कर दिए जाने पर भी आपत्ति जतायी गयी है। कार्यकत्रियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार नहीं होने की स्थिति में 28 जून से शुरू होने वाले अभियान में सहयोग करना कठिन होगा।
युवा कांग्रेस चलाएगी घर-घर सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार पर जोर
भारतीय युवा कांग्रेस (Indian Youth Congress) की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरभि द्विवेदी (Surbhi Dwivedi) ने कहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से संगठनात्मक चुनावों और नेतृत्व विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
नैनीताल क्लब (Nainital Club) में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा ऑनलाइन आवेदन कर संगठनात्मक चुनावों में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक नई समितियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। बैठक में जिला युवा कांग्रेस और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पालिका भवन से शिक्षा विभाग का कार्यालय हटाने की मांग, सभासदों ने किया प्रदर्शन
नगर पालिका परिषद नैनीताल के कई सभासदों ने पालिका भवन में लंबे समय से बंद पड़े शिक्षा विभाग के कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सभासदों का कहना है कि लगभग आठ वर्षों से यह कक्ष उपयोग में नहीं है, जबकि पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त स्थान की आवश्यकता है।
प्रदर्शन कर रहे सभासदों ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि शिक्षा विभाग अपने कार्यालय को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करे, जिससे भवन का उपयोग पालिका कार्यों के लिए किया जा सके। प्रदर्शन में मनोज जगाती (Manoj Jagati), अंकित चंद्र (Ankit Chandra), भगवत रावत (Bhagwat Rawat) सहित अन्य सभासद शामिल रहे।
सूखाताल में लगा विद्युत शिकायत निवारण शिविर, 14 शिकायतें दर्ज
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से नैनीताल के सूखाताल (Sukhatal) कार्यालय परिसर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (Consumer Grievance Redressal Forum-CGRF) की ओर से विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मीटर, बिलिंग, नए संयोजन और ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्याओं को लेकर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं।
मंच के अधिकारियों ने बताया कि एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज और सम्पर्क विवरण उपलब्ध कराने की भी जानकारी दी गयी। शिविर में न्यायिक सदस्य बिष्णु प्रसाद डोभाल (Bishnu Prasad Dobhal), तकनीकी सदस्य आरएस गुंज्याल (RS Gunjyal), उपभोक्ता सदस्य हिमांशु बहुगुणा (Himanshu Bahuguna) सहित विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 11 June 2026) :
Nainital Latest News 11 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Electricity News, Consumer News, CGRF Complaint Camp, Electricity Billing Issues Nainital, Power Consumer Grievance Redressal, Utility Services News Uttarakhand, Infrastructure News, Kainchi Dham News, Road Connectivity News, Bailey Bridge Nainital, Kainchi Dham Traffic Relief Project, Ratighat Bypass Road Update, Ajay Bhatt Development News, Civic News, Municipal Council News, Education Department Office Issue, Nainital Municipality Building Issue,
Local Governance News Uttarakhand, Political News, Congress News, Youth Congress Membership Drive, Election Preparation Congress Uttarakhand, Health News, ASHA Workers News, Pulse Polio Campaign News, SIR Survey Duty Issue, Healthcare Workers Welfare Uttarakhand, Public Health Administration News, ASHA Honorarium Demand, Municipal News, Tender News, Nainital Toll Tender Process, Municipal Revenue Management Nainital, #UttarakhandNews #NainitalNews #HindiNews #KainchiDham #BaileyBridge #InfrastructureNews #RoadConnectivity #TrafficRelief #MunicipalNews #LocalGovernance #CivicNews #CongressNews #YouthCongress #PoliticalNews #HealthNews #ASHAWorkers #PulsePolio #HealthcareNews #ElectricityNews #ConsumerRights #CGRF #TenderNews #RoadProject #PublicAdministration #UttarakhandPolitics

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।