गांधी प्रतिमा की गरिमा भंग करने का प्रयास, कुविवि कर्मियों का कार्य बहिष्कार व विद्यालय की जर्जर स्थिति पर चिंता,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांधी प्रतिमा पर चढ़कर सेल्फी लेने के मामले में प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

नवीन समाचार, नैनीताल, 29 जून 2026 (Nainital Latest News 29 June 2026)। तल्लीताल डांठ क्षेत्र में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़कर पर्यटकों द्वारा सेल्फी और फोटो खिंचवाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में कुछ पर्यटक प्रतिमा पर चढ़कर तथा जूते पहनकर गांधी जी के गले में हाथ डालकर फोटो खिंचवाते दिखाई दिए, जिसके बाद लोगों ने इसे राष्ट्रपिता की गरिमा के प्रतिकूल बताते हुए नाराजगी व्यक्त की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शादी के आठ वर्ष बाद तीन बच्चों की मां दो बेटों सहित लापता, पति ने बड़े जीजा पर लगाया साथ ले जाने का आरोप

Nainital Latest News 29 June 2026प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल डांठ के सौंदर्यीकरण के बाद अगस्त 2025 में यहां स्थापित पुरानी गांधी प्रतिमा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया गया था। बाद में डांठ के मध्य चरखा कातते हुए महात्मा गांधी की नई प्रतिमा स्थापित की गई, जबकि पुरानी प्रतिमा का रंग-रोगन कर अक्टूबर 2025 में डांठ के समीप अन्य स्थान पर पुनः स्थापित कर दिया गया। वर्तमान में इस क्षेत्र में गांधी जी की दो प्रतिमाएं स्थापित हैं। नई प्रतिमा के साथ गांधी जी के तीन बंदरों की मूर्तियां भी लगाई गई हैं, जिससे यह स्थान पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।

मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पर्यटकों से भी प्रतिमाओं पर चढ़कर फोटो खिंचवाने जैसी गतिविधियों से बचने और सार्वजनिक संपत्तियों का सम्मान करने की अपील की गई है।

कुविवि के गोपनीय अनुभाग के कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के गोपनीय अनुभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों के स्थानांतरण तथा कोलेशन बिलों के भुगतान को लेकर सोमवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। संघ अध्यक्ष डॉ. मोहित सनवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने कुलसचिव और कुलपति से वार्ता की। लंबी वार्ता के बाद 27 जून 2026 के स्थानांतरण आदेश को स्थगित कर दिया गया तथा परितुलन देयकों के भुगतान के मामले की जांच के लिए प्रो. रजनीश पांडेय की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।

समिति में प्रो. महेंद्र सिंह राणा, डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, डॉ. मोहित सनवाल और डॉ. एल.एस. रौतेला को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन से पत्र प्राप्त होने के बाद कर्मचारी संघ ने आंदोलन स्थगित करते हुए कुलपति का आभार व्यक्त किया। वार्ता में कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीझील में लगातार दूसरे दिन मिला शव, नयना देवी मंदिर के पास उतराता दिखा अधेड़; सफाई कर्मचारी के रूप में हुई पहचान

ब्रेसाइड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति पर सभासद ने जताई चिंता

नैनीताल। नगर के ब्रेसाइड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की दयनीय स्थिति को लेकर स्नोव्यू वार्ड के सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने भीमताल विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। सभासद पांडे ने बताया कि विद्यालय की चारदीवारी खुली होने के कारण परिसर में असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा लग रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्यालय में चौकीदार की नियुक्ति की आवश्यकता भी बताई।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान विद्यालय की छत से पानी टपकता है तथा भवन की दीवारें भी जर्जर हो चुकी हैं। उनके अनुसार विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण पर लगभग 15 से 20 लाख रुपये की लागत आ सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावकों के साथ खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  डीएम की सख्ती से निजी विद्यालयों में हड़कंप, अतिरिक्त फीस लौटानी होगी, मनमानी पर लाखों का दंड संभव
Tags (Nainital Latest News 29 June 2026) :

Nainital Latest News 29 June 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Mahatma Gandhi Statue Nainital, Gandhi Statue Viral Photos, Nainital Administration, Lalit Mohan Rayal, Kumaun University News, KU Employees Protest, Nainital Education News, Breside Primary School, School Infrastructure Uttarakhand, Jitendra Pandey Councillor, Public Issues Nainital, Local Governance News, Navin Samachar, Gandhi Statue Selfie Controversy Nainital, Kumaun University Collation Bill Dispute, Breside School Poor Condition, Nainital Civic Issues, Uttarakhand Education Infrastructure, #NainitalNews #UttarakhandNews #GandhiStatue #NainitalAdministration #KumaunUniversity #KUEmployees #SchoolInfrastructure #EducationNews #LocalIssues #Nainital #NavinSamachar

Leave a Reply