रामगढ़ के युवा अभिषेक खनवाल आधुनिक ट्राउट मत्स्य पालन से बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2026 (Nainital Latest News 9 July 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के रामगढ़ (Ramgarh) विकासखंड के बोहराकोट (Bohrakot) निवासी युवा मत्स्य पालक अभिषेक खनवाल (Abhishek Khanwal) ने आधुनिक रीसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (Recirculating Aquaculture System-RAS) आधारित ट्राउट (Trout) मत्स्य पालन अपनाकर स्वरोजगार की नई मिसाल प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक कृषि एवं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच यह पहल अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development-NABARD) के फार्म सेक्टर प्रमोशन फंड (Farm Sector Promotion Fund) के तहत भारतीय शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्थान (Indian Council of Agricultural Research-Central Institute of Coldwater Fisheries Research-ICAR-CICFR), भीमताल (Bhimtal) ने 25 लाख रुपये की अनुदान सहायता से अभिषेक खनवाल के यहां आधुनिक हाइब्रिड आरएएस इकाई स्थापित की है।
इस इकाई में दो नर्सरी तथा दो ग्रो-आउट (Grow-out) टैंक स्थापित किये गये हैं, जिनकी प्रति चक्र 800 से 1000 किलोग्राम रेनबो ट्राउट (Rainbow Trout) उत्पादन क्षमता है। यह तकनीक पारंपरिक प्रणाली की तुलना में लगभग 75 प्रतिशत जल की बचत करती है तथा कम जल, कम ऊर्जा और कम लागत में उत्पादन संभव बनाती है। परियोजना के अंतर्गत मत्स्य बीज, तकनीकी प्रशिक्षण तथा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया गया है। परियोजना का लागत-लाभ अनुपात 1.88 तथा निवेश वापसी अवधि लगभग एक वर्ष आंकी गयी है।
अभिषेक खनवाल ने कहा कि नाबार्ड, भारतीय शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्थान तथा राज्य सरकार के सहयोग के बिना इतनी आधुनिक तकनीक अपनाना संभव नहीं था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में वह अपने उद्यम का विस्तार कर अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराएंगे। राज्य सरकार का मानना है कि आधुनिक तकनीक एवं संस्थागत सहयोग से संचालित ऐसी परियोजनाएं किसानों तथा युवाओं की आय बढ़ाने के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी सशक्त बना रही हैं।
नैनी झील का जलस्तर बढ़कर 81.3 फीट पहुंचा, नालों से झील में पहुंचा कूड़ा
नगर में जारी भारी वर्षा के बीच नैनी झील (Naini Lake) का जलस्तर बढ़कर 81.3 फीट पहुंच गया है। नगर में 119 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। हालांकि तेज वर्षा के कारण नालों के माध्यम से बड़ी मात्रा में कूड़ा झील में पहुंचने से सफाई व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े हुए हैं।
बीती रात से प्रारंभ हुई मूसलाधार वर्षा प्रातः तक जारी रही। इस दौरान सड़कों पर जलभराव हो गया तथा अधिकांश नाले उफान पर आ गये। सूखे पड़े प्राकृतिक जलस्रोत भी पुनः सक्रिय हो गये, जिससे विभिन्न मार्गों पर लगातार पानी बहता रहा। वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा तथा पर्यटकों की संख्या में भी कमी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी दिनों में भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। लगातार वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी।
लैंडों लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में गैलेक्सी इलेवन और यूनिवर्सल इलेवन ने दर्ज की जीत
नैनीताल (Nainital) के डीएसए (DSA) मैदान में आयोजित 103वीं लैंडों लीग (Lando League) फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गये। पहले मुकाबले में गैलेक्सी इलेवन (Galaxy Eleven) ने सैम स्ट्राइकर (Sam Striker) को 7-0 से पराजित किया। इस मैच में सौम्या ने तीन तथा प्रांजल ने दो गोल किये। दूसरे मुकाबले में यूनिवर्सल इलेवन (Universal Eleven) ने सेरटा बोनम (Serta Bonam) को 3-1 से हराया। यूनिवर्सल की ओर से कुणाल ने दो तथा सुनील ने एक गोल किया, जबकि सेरटा बोनम की ओर से लक्ष्य ने एकमात्र गोल किया।
प्रतियोगिता में ब्रिजेश बिष्ट, अनिल तथा अब्बास ने निर्णायक की भूमिका निभायी। डीएसए के महासचिव मनोज जोशी के नेतृत्व में पवन खड़ायत, खीमराज देउपा, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, वीरेंद्र साह, जलज बर्मा, डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, संतोष साह तथा उमेश मेहता सहित अनेक खेल प्रेमियों ने सहयोग दिया।
संतोष पंत ने नैनीताल के जिला विकास अधिकारी का कार्यभार संभाला
नैनीताल (Nainital) के नवनियुक्त जिला विकास अधिकारी (District Development Officer-DDO) संतोष पंत (Santosh Pant) ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। भीमताल (Bhimtal) स्थित विकास भवन में उनके पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। संतोष पंत ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 9 July 2026) :
Nainital Latest News 9 July 2026, Ramgarh News, Nainital News, Abhishek Khanwal Trout Farming, Trout Fish Farming Uttarakhand, NABARD Uttarakhand, ICAR CICFR Bhimtal, Naini Lake Water Level, Nainital Rain News, Lando League Football Nainital, DSA Nainital, Santosh Pant DDO Nainital, Uttarakhand Fisheries News, Self Employment Uttarakhand, Uttarakhand Development News, Navin Samachar, #Nainital #Ramgarh #Uttarakhand #TroutFarming #NABARD #NainiLake #Rain #Football #DSA #SelfEmployment #Development #Fisheries #LocalNews #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
