WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

युवती से मिलने आए युवक को गले में कुत्ते का पट्टा डालकर खंभे से बांध दिया, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर कराया उपचार, लव जिहाद का आरोप…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 19 जुलाई 2026 (Man Tied With Dog Leash-Love Jihad)। उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के कनखल क्षेत्र में एक युवती से मिलने पहुंचे युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की, उसके गले में कुत्ते का पट्टा डालकर खंभे से बांध दिया तथा उसे घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

Man Tied With Dog Leash-Love Jihad हरिद्वार में मुस्लिम युवक को कुत्ते का पट्टा पहनाकर पीटा।पुलिस के अनुसार घायल युवक मूल रूप से हरियाणा के करनाल का निवासी शादाब है, जो वर्तमान में हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक चिकित्सालय में कार्यरत है। बताया गया है कि वह शनिवार को कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम में अपनी परिचित युवती से मिलने उसके घर गया था। दोनों के बीच लंबे समय से परिचय और मित्रता बताई जा रही है।

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

आरोप है कि युवक के वहां होने की सूचना मिलने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उस पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे सड़क किनारे एक खंभे से बांध दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मारपीट में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया।

पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर कराया उपचार

सूचना मिलने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया।

युवती की शिकायत पर अभियोग दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामले में युवती की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना के दौरान बनाए गए वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

कनखल थाना पुलिस के अनुसार घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Man Tied With Dog Leash-Love Jihad) :

<

p style=”text-align: justify;”>Man Tied With Dog Leash-Love Jihad, Haridwar News, Kankhal News, Haridwar Assault Case, Haridwar Police, Youth Assault Haridwar, Kankhal Police, Uttarakhand Crime News, Viral Video Haridwar, Love Jihad Allegation, Haridwar Latest News, Uttarakhand Hindi News, Police Investigation, Haridwar Local News, Crime News Uttarakhand, Uttarakhand News, #Haridwar #Kankhal #UttarakhandNews #CrimeNews #HaridwarPolice #ViralVideo #HindiNews #NavinSamachar #Haridwar #Kankhal #UttarakhandNews #CrimeNews #HaridwarPolice #ViralVideo #HindiNews #NavinSamachar #HindiNews #NavinSamachar 

Leave a Reply