नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 19 जुलाई 2026 (Taxi Driver Attempted Rape Minor Girl)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत गंगोलीहाट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नैनीताल से पाताल भुवनेश्वर घूमने गई हरियाणा की एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से टैक्सी चालक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने अत्यंत सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए चलती टैक्सी से कूदकर अपनी इज्जत बचाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी एक नाबालिग किशोरी बीते शुक्रवार को अपने घर से नाराज होकर भाग आई थी। उसने नैनीताल पहुंचकर टैक्सी चालक नंदन सिंह बिष्ट पुत्र केसर सिंह, निवासी गेलाकोटा, लमगड़ा, अल्मोड़ा से पहाड़ में किसी अच्छी जगह घुमाने को कहा, जिस पर चालक उसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पाताल भुवनेश्वर ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया।
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़खानी
आरोपों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जब टैक्सी पाताल भुवनेश्वर मार्ग पर गुप्तड़ी के समीप पहुंची, तो सुनसान रास्ते और रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए चालक नंदन सिंह ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी शुरू कर दी। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चालक के चंगुल से मुक्त होने के लिए किशोरी ने हिम्मत दिखाई और चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर नीचे छलांग लगा दी।
जागरूक नागरिकों की मदद से बची जान, आरोपित गिरफ्तार
चलती गाड़ी से कूदने के कारण किशोरी को हल्की चोटें आईं। इसी दौरान वहां से गुजर रही बेरीनाग की एक अन्य टैक्सी को देखकर पीड़िता मदद के लिए चिल्लाई। उस वाहन में सवार जागरूक लोगों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए पीड़िता की मदद की और आपातकालीन सेवा 112 व 108 को सूचित किया। सूचना मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच आरोपित चालक नंदन सिंह ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया।
गंगोलीहाट के कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 62, 351(3) तथा 11/12 पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
घर से भागकर आई थी किशोरी, परिजनों को दी सूचना
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि किशोरी अपने घर से बिना बताए भागकर उत्तराखंड आई थी। पुलिस ने किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसकी उचित काउंसलिंग शुरू कर दी है। साथ ही हरियाणा में रह रहे उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के उत्तराखंड पहुंचने पर कानूनी औपचारिकताओं के बाद किशोरी को उनके सुपुर्द किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने किशोरी की इस बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Taxi Driver Attempted Rape Minor Girl) :
Taxi Driver Attempted Rape Minor Girl, Patal Bhuvaneshwar Crime News, Uttarakhand Taxi Driver Arrested, Gangolihat Police POCSO Case, Haryana Minor Girl Escaped, Nainital Tourism Safety, BNS Sections Case, Uttarakhand Police 112, Lamgada Taxi Driver Nandan Singh, Patal Bhuvaneshwar Road Incident, Crime Against Women Uttarakhand, #UttarakhandNews #PatalBhuvaneshwar #GangolihatNews #NainitalNews #CrimeNews #POCSOAct #UttarakhandPolice #BraveGirl #NavinSamachar #HindiNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















