नवीन समाचार, नैनीताल, 31 जुलाई 2026 (Fires Broke Out in 2 Shops in Mallital)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद मुख्यालय के मल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो अलग-अलग दुकानों में आग लगने की घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। दूसरी घटना में न्यू पालिका बाजार स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में तेज धमाका होने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
भारी वर्षा के बीच अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर नियंत्रण पाकर आसपास की दुकानों को चपेट में आने से बचा लिया। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि आग बुझाने के दौरान एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
रात ढाई बजे खिलौनों की दुकान में लगी पहली आग
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पहली घटना गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे मल्लीताल स्थित आर्य समाज मंदिर के समीप बच्चों के खिलौनों की दुकान में हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निशमन दल ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना में दुकान में रखा सामान जलने से लगभग 10 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
सुबह पांच बजे फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटा
दूसरी घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मल्लीताल के न्यू पालिका बाजार (भोटिया मार्केट)-तिब्बती माला मार्केट स्थित एक तिब्बती मोमो-चाउमिन (फास्ट फूड) की दुकान में हुई। अग्निशमन विभाग के अनुसार यहां भी प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
आग लगने के समय दुकान के भीतर कर्मचारी सो रहे थे। धुआं उठता देख उन्होंने पीछे की खिड़की से तिब्बती बाजार की ओर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कर्मचारियों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल ने भारी वर्षा के बीच बचाईं आसपास की दुकानें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगातार हो रही वर्षा के बावजूद दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक लगातार अभियान चलाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। हालांकि तब तक फास्ट फूड की दुकान लगभग पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यू पालिका बाजार में अधिकांश दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं तथा कई दुकानों में गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी रहती है। यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो पूरा बाजार इसकी चपेट में आ सकता था।
आग बुझाने के दौरान युवक घायल
आग बुझाने के दौरान साहिल नामक युवक का हाथ टिन हटाते समय कट गया। उसे उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विस्तृत जांच जारी
अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोनों घटनाओं के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है।
इन कर्मियों ने संभाला मोर्चा
आग बुझाने के अभियान में अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र बिष्ट, देवेंद्र नेगी, नानक चंद्र, जय प्रकाश, भूपेंद्र, प्रीति बिष्ट, कविता सकलानी, रूपा राणा, राजेंद्र बिष्ट, विनोद जोशी सहित अन्य अग्निशमन कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
👉 नैनीताल में आग लगने से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ें : यहाँ क्लिक करें
👉 👉 नैनीताल की अन्य प्रमुख खबरें : यहाँ क्लिक करें
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Fires Broke Out in 2 Shops in Mallital) :
Fires Broke Out in 2 Shops in Mallital, Nainital News, Mallital Fire, New Palika Market, Bhotiya Market, Fire Incident, Gas Cylinder Blast, Uttarakhand News, Nainital Fire Brigade, Short Circuit, BD Pandey Hospital, Mallital Market, Fire Safety, Breaking News, Nainital Today, Navin Samachar, #Nainital #Mallital #Fire #GasCylinder #ShortCircuit #Uttarakhand #BreakingNews #FireBrigade #BhotiyaMarket #NewPalikaMarket #Safety #HindiNews #LatestNews #NainitalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।