WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर पुलिस को सूचना देकर फरार हुआ पति…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 21 सितंबर 2026 (Husband Shooted Wife Dead in Dehradun)। उत्तराखंड (Uttarakahnd) के देहरादून (Dehradun) के क्लेमेनटाउन (Clement Town) थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार ईदगाह रोड, सुभाष नगर (Eidgah Road, Subhash Nagar) क्षेत्र में रहने वाली काजल की गोली लगने से मृत्यु हुई है। महिला के पति धीरज पंवार (Dheeraj Panwar) पर हत्या का आरोप है।

घटना के बाद धीरज ने स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम (Police Control Room) को फोन कर पत्नी को गोली मारने की सूचना दी और इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का अभियोग दर्ज कर आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को फोन कर कहा- पत्नी को गोली मार दी

(Husband Shooted Wife Dead in Dehradun) देहरादून क्राइम:पत्नी को मारी गोली, फिर पुलिस को किया फोन; बोला-मैंने हत्या  कर दी, वारदात के बाद पति फरार - Husband Shot Wife Dead Woman Husband Calls  Police After ...पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लगभग छह बजे कंट्रोल रूम को धीरज पंवार नाम के व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस (Clement Town Police) मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोन करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

पुलिस टीम एक प्लॉट के भीतर बने कमरे तक पहुंची, जहां काजल मृत अवस्था में मिली। उपलब्ध विस्तृत रिपोर्ट में उसकी उम्र 26-27 वर्ष बताई गई है। प्रारंभिक जांच में महिला की मृत्यु गोली लगने से होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट (Field Unit) को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। 

कई दिनों से पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार काजल अपने पति धीरज पंवार के साथ ईदगाह रोड, सुभाष नगर क्षेत्र में सत्य साईं मंदिर (Satya Sai Temple) के पास रह रही थी। उसका भाई अभिषेक भी घटनास्थल के पास रहता है। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि काजल और उसके पति के बीच पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 

पुलिस का कहना है कि यह विवाद हत्या का संभावित कारण हो सकता है, हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में बदल रहा गणेश उत्सव का स्वरूप, विसर्जन के बजाय घर-मंदिर में विराजमान रहेंगे गणेशजी

मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी काजल

पुलिस के अनुसार काजल मूल रूप से मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद के पुरकाजी (Purkazi) थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। विवाह के बाद वह अपने पति के साथ देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में रह रही थी।

मृतका के भाई अभिषेक की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में धीरज पंवार के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

फरार पति की तलाश में पुलिस की टीमें

घटना के बाद से धीरज पंवार फरार है। पुलिस उसके मोबाइल और कॉल से संबंधित उपलब्ध जानकारी तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और घटना में प्रयुक्त हथियार सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे पर मिला शव
Tags (Husband Shooted Wife Dead in Dehradun) :

Husband Shooted Wife Dead in Dehradun, Dehradun Crime News, Clement Town Murder Case, Dehradun Wife Murder, Husband Wife Murder Case, Uttarakhand Crime News, Dehradun Police Investigation, Wife Shot Dead In Dehradun, Dheeraj Panwar Murder Case, Kajal Murder Case Dehradun, Clement Town Police, Eidgah Road Dehradun Crime, Subhash Nagar Dehradun News, Domestic Dispute Murder Uttarakhand, Dehradun Latest Crime News, Uttarakhand Murder Case, Husband Accused Of Wife Murder, Dehradun Police Search, Uttarakhand Law And Order, Dehradun Breaking News,

Wife Murder Investigation, #DehradunNews #DehradunCrime #ClementTown #UttarakhandNews #MurderCase #WifeMurder #DehradunPolice #CrimeNews #DomesticDispute #KajalMurderCase #DheerajPanwar #ClementTownPolice #UttarakhandCrime #DehradunLatestNews #PoliceInvestigation #MurderInvestigation #EidgahRoad #SubhashNagar #LawAndOrder #CrimeReport

Leave a Reply