उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता होंगे सेवानिवृत्त, 8 अक्टूबर को होगा फुल कोर्ट फेयरवेल
नवीन समाचार, नैनीताल, 1 अक्टूबर 2026 (Nainital Latest News 1 October 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) हाईकोर्ट (High Court) के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता (Justice Manoj Kumar Gupta) अगले सप्ताह 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे। उनके सम्मान में इसी दिन दोपहर 2:30 बजे मुख्य न्यायाधीश कक्ष में फुल कोर्ट फेयरवेल (Full Court Farewell) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल (Registrar General) की ओर से दी गई है।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने लगभग नौ महीने तक उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्होंने वर्ष 1987 में विधि की डिग्री प्राप्त करने के बाद इसी वर्ष अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। अपने वकालत के कार्यकाल में उन्होंने मुख्य रूप से दीवानी (Civil), किराएदारी (Tenancy) और संवैधानिक (Constitutional) मामलों में पैरवी की।
वर्ष 2013 में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वर्ष 2015 में उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उन्होंने 10 जनवरी 2024 को शपथ ली थी।
न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय बने हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश
भारत सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय (Justice Subhash Upadhyay) को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय (Ministry of Law and Justice) के न्याय विभाग (Department of Justice) ने 1 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम टिहरी को निर्देश
हाईकोर्ट ने टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal) में गंगा नदी के किनारे तपोवन (Tapovan) के साईं घाट, हनुमान घाट, नीम बीच, गौ घाट, पूर्णानंद घाट और स्वामी नारायण घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं, बच्चों, बुजुर्गों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था किए जाने के मामले में सुनवाई की।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता को घाटों पर सुरक्षा संबंधी कमियों का विस्तृत प्रत्यावेदन तैयार कर 10 दिन के भीतर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को देने को कहा है।
अदालत ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्यावेदन प्राप्त होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधि के अनुसार निर्णय लेकर उचित आदेश आठ सप्ताह के भीतर पारित कर मामले का निस्तारण करें।
गोलीकांड और हत्या के आरोपित मनीष कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज
हाईकोर्ट ने देहरादून के रायपुर (Raipur) क्षेत्र में जून 2024 में हुए गोलीकांड और हत्या के मामले में आरोपित मनीष कुमार सिंह की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है।
न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने 30 सितंबर को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया अपराध सुनियोजित और संगठित तरीके से किए जाने तथा आरोपित की सक्रिय भूमिका के आरोप सामने आते हैं। अदालत ने इसी आधार पर नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया।
फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में बदला
हाईकोर्ट ने हरिद्वार जिले के रुड़की में सत्र न्यायालय द्वारा हैदर को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है। इसी मामले में रिहान को निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने निचली अदालत के उस निर्णय की पुष्टि से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया।
अदालत ने कहा कि आरोपित द्वारा किया गया अपराध गंभीर और जघन्य है, लेकिन यह मृत्युदंड दिए जाने की श्रेणी में नहीं आता। इसके आधार पर मृत्युदंड को आजीवन कारावास में परिवर्तित किया गया।
मसूरी की भार वहन क्षमता के अनुरूप विकास रणनीति बनाने के निर्देश
हाईकोर्ट ने मसूरी (Mussoorie) में तेजी से बढ़ती आबादी, पर्यटकों के बढ़ते दबाव और अनियंत्रित बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई की।
सिटीजंस फॉर ग्रीन दून (Citizens for Green Doon) और सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल की ओर से दायर जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव (Chief Secretary) को मसूरी की भार वहन क्षमता (Carrying Capacity) के अनुरूप विकास रणनीति तैयार करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रमोद तोलिया दोषमुक्त
नैनीताल की न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रथम अपर सिविल जज (Junior Division) उर्वशी रावत की अदालत ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया के पति प्रमोद सिंह तोलिया को एक आपराधिक मामले में दोषमुक्त कर दिया है।
तल्लीताल थाने में वर्ष 2022 में दर्ज प्राथमिकी से संबंधित मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने लोहरियासाल मल्ला, कालाढूंगी निवासी प्रमोद सिंह तोलिया को सभी आरोपों से संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
मामला वर्ष 2020-21 के जिला नियोजन समिति चुनाव के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष के फर्जी लेटरहेड और हस्ताक्षरों का उपयोग कर व्हाट्सएप समूह में पत्र प्रसारित करने के आरोपों से जुड़ा था।
स्मैक तस्करी में दो दोषियों को पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), नैनीताल संजीव कुमार की अदालत ने स्मैक तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोनों को पांच-पांच माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
मामला अगस्त 2020 का है। हल्द्वानी पुलिस ने रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी किशन सिंह और प्रवेश मिश्रा को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार किशन के कब्जे से 53.01 ग्राम और प्रवेश मिश्रा के कब्जे से 31.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
अभियोजन की ओर से विशेष सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पूजा साह ने आरोपितों को युवाओं के बीच नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाला बताते हुए कड़ी सजा की मांग की। बचाव पक्ष ने दोनों की कम आयु, खराब आर्थिक स्थिति और प्रथम अपराध होने का हवाला देते हुए कम सजा की मांग की थी।
अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों को दोषी मानते हुए एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत सजा सुनाई। जेल में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित करने का भी आदेश दिया गया।
डॉ. रितेश साह के कुलसचिव बनने पर कूटा ने किया सम्मान
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (KUTA) ने डॉ. रितेश साह के कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) का कुलसचिव (Registrar) नियुक्त होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
कूटा ने उम्मीद जताई कि डॉ. रितेश साह के कुलसचिव बनने से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी। संघ की ओर से उन्हें शुभकामनाएं भी दी गईं।
इस अवसर पर प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. गगन होती, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एलुमनी सेल (Alumni Cell) की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने भी डॉ. रितेश साह को बधाई दी।
नैनीताल में 59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आगाज
नैनीताल में डीएसए (DSA) के सहयोग से 59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की ए टीम ने जीडी गोइंका (GD Goenka) को 81-22 से हराया। दूसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की बी टीम ने सरस्वती विहार दुर्गापुर ए को 56-53 से पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में सेंट जोसेफ कॉलेज ने सनवाल स्कूल को 19-17 से हराया। चौथे मुकाबले में एमएल साह बाल विद्या मंदिर की बी टीम ने सेंट मेरी कॉन्वेंट की बी टीम को 8-7 से पराजित किया।
इस अवसर पर बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी, शैलेन्द्र बर्गली, कमल जगाती, जलज वर्मा, समीर अली, फरीद अहमद सहित खेलप्रेमी मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Nainital Latest News 1 October 2026, Uttarakhand High Court, Chief Justice Manoj Kumar Gupta, Justice Subhash Upadhyay, Uttarakhand High Court Retirement, Full Court Farewell, High Court Nainital, Tehri Ganga Ghats Safety, Mussoorie Carrying Capacity, Nainital Court News, NDPS Case Nainital, Smack Trafficking Case, Kumaun University Registrar, Dr Ritesh Sah, KUTA, Nainital Basketball Tournament, Retirement of the Uttarakhand High Court Chief Justice,
promotion of judge, security arrangements at Ganga ghats, bail plea of an accused in a murder case, commutation of a death sentence, directives for development aligned with the carrying capacity of hill towns, acquittal of a former Zila Panchayat President’s husband, smack smuggling, felicitation of the Registrar, nter-school basketball Tournament, #UttarakhandHighCourt #Nainital #ManojKumarGupta #SubhashUpadhyay #HighCourtNews #UttarakhandNews #Mussoorie #Tehri #KumaunUniversity #RiteshSah #Basketball #NainitalNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।