नवीन समाचार, नैनीताल, 8 अक्टूबर 2026 (Massive Fire at Nainital DFO Office)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद मुख्यालय स्थित प्राणी उद्यान (Nainital Zoo) के ऊपर बने जिला वन अधिकारी (DFO) कार्यालय में गुरुवार तड़के आग लगने से दो कमरे पूरी तरह जल गये और इनमें रखी महत्वपूर्ण फाइलें एवं दस्तावेज आग की चपेट में आ गये। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि प्रथम दृष्टया सुबह बिजली आने के साथ शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) होने की आशंका जतायी जा रही है।
सुबह लगभग 9 बजे कार्यालय की सफाई करने आये कर्मचारी ने कार्यालय से धुआं उठते देखा, तो उसने तुरंत अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अग्निशमन केंद्र को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि आग भवन के दूसरे हिस्सों तक नहीं पहुंची।
माना जा रहा है कि रात में तेज हवाओं और वर्षा के कारण कार्यालय बंद करते समय बिजली नहीं थी। बताया जा रहा है कि तड़के बिजली आने के बाद संभवतः शॉर्ट सर्किट से कागज या लकड़ी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने कार्यालय के दो कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर डीएफओ आकाश गंगवार (Akash Gangwar) सहित अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किये।
आग की चपेट में आये कार्यालय में मुख्य रूप से अकाउंट, लैंड ट्रांसफर, स्टैब्लिशमेंट सहित अन्य विभागीय फाइलें रखी थीं। हालांकि डीएफओ कार्यालय को अपेक्षाकृत अधिक नुकसान नहीं हुआ है और आईएफएस आकाश गंगवार का कार्यालय भी बाल-बाल बच गया। घटनास्थल के समीप ही उप निदेशक प्राणी उद्यान (Deputy Director Zoo) एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO Forest) का कार्यालय भी स्थित है।
डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि आग से जली फाइलों और दस्तावेजों की पूरी जानकारी आग बुझने तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिन दस्तावेजों के जलने की जानकारी सामने आ रही है, उनमें से संबंधित अभिलेख नैनीताल और देहरादून स्थित वन विभाग के कार्यालयों में ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद।
इस समाचार को लेकर आपके क्या विचार हैं। अपनी राय नीचे कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
<
p style=”text-align: justify;”>Massive Fire at Nainital DFO Office, Nainital DFO Office Fire, Nainital Zoo Fire, Uttarakhand Forest Department, Akash Gangwar, Nainital Fire News, Nainital Breaking News, Forest Office Fire, Uttarakhand News, Nainital Latest News, Short Circuit Fire, Nainital Zoo, DFO Office Nainital, Forest Files Burnt, Nainital Fire Brigade, Nainital News, #NainitalNews #NainitalFire #UttarakhandNews #NainitalZoo #BreakingNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
