नैनी झील में डूबा छह वर्षीय बच्चा, लोगों ने बचाया, न्यायामूर्ति ने मंगवाए कपड़े; मां की आंखों से छलके आंसू

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 अक्टूबर 2026 (Child fell into Naini Lake-Rescued)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद मुख्यालय में शुक्रवार की सुबह नैनी झील में एक लगभग छह वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। बच्चे को स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने देवदूत बनते हुए व मानवीय दृष्टिकोण एवं तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद बच्चे को गीले कपड़ों में देखकर सुबह की सैर पर निकले उत्तराखंड उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने उसके लिए कपड़े मंगवाए।

Child fell into Naini Lake-Rescued (18-Year Girl Hurt in Love Affair-Jumped in River)उधर, बच्चे की तलाश में परेशान परिजन जब तल्लीताल कोतवाली पहुंचे और अपने बच्चे को सुरक्षित देखा, तो मां भावुक होकर फूट-फूटकर रोने लगी। इस घटना में स्थानीय लोगों की तत्परता और न्यायाधीश की संवेदनशीलता ने बच्चे को राहत पहुंचाई।

कैनेडी पार्क के पास से बोट स्टैंड की जेटी तक पहुंचा बच्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा सुबह लगभग 7:45 बजे मॉलरोड स्थित कैनेडी पार्क के पास से अलका होटल के सामने स्थित बोट स्टैंड की जेटी पर पहुंचा और झील के पानी में उतर गया। दैवयोग से वहां मौजूद कुछ पर्यटकों ने उसे देख लिया और शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद टैक्सी चालक, नाव चालक और होटल गाइड तत्काल मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए झील में डूबे बच्चे को झील से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के गीले कपड़ों और कम उम्र को देखते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

सुबह की सैर पर निकले न्यायाधीश ने मंगवाए कपड़े

झील से निकाले जाने के बाद बच्चे को सड़क पर लाया गया। इसी दौरान सुबह की सैर पर निकले उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनकी पत्नी की नजर उस पर पड़ी। बच्चे के कपड़े पूरी तरह भीगे हुए थे और वह इस मौसम के पहले ठंडे दिन होने के साथ ठंड से कांप रहा था। यह देखकर न्यायाधीश ने अपने घर से उसके लिए कपड़े मंगवाए, ताकि उसे गीले कपड़ों में न रहना पड़े।

इस बीच, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने भी बच्चे के परिजनों तक पहुंचने के लिए अपने कार्यालय के कर्मचारी यशवंत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। बच्चे की पहचान कराने और उसके परिवार का पता लगाने के प्रयास शुरू किये गये।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड, कोटद्वार में पेड़ गिरने से एक की मौत; आदि कैलाश में यात्री की मृत्यु

बच्चे की पहचान के लिए कई क्षेत्रों में की गई तलाश

बताया गया है कि बच्चा बोलने और सुनने में असमर्थ है, जिसके कारण उससे बातचीत कर उसके घर का पता लगाना कठिन हो रहा था। स्थानीय निवासी नवाब के अनुसार, बच्चे की पहचान कराने के लिए उसे हरीनगर, बूचड़खाना और वैष्णो देवी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में ले जाया गया।

पुलिस ने भी बच्चे की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के प्रयास किये। बाद में बच्चे को तल्लीताल कोतवाली में रखा गया, ताकि परिवार का पता चलने तक उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुबह बच्चे को घर में न पाकर परेशान हो गये थे परिजन

इस बीच बच्चे के परिजन सुबह लगभग 10 बजे जागे तो उन्हें बच्चा घर पर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए परिजन तल्लीताल कोतवाली पहुंचे, जहां बच्चे को सुरक्षित देखकर मां भावुक हो गई और फूट-फूटकर रोने लगी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी बच्चा सुबह उठकर दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकल गया था। इसके बाद वह क्यों और कैसे नैनी झील तक पहुंचा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने आवश्यक जानकारी लेने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस प्रकार स्थानीय लोगों की तत्परता से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Child fell into Naini Lake-Rescued) :

Child fell into Naini Lake-Rescued, Nainital News, Naini Lake Rescue, Child Rescued from Lake, Uttarakhand High Court Judge, Nainital Police, Local Residents Rescue Child, Child Safety, #Nainital #NainiLake #UttarakhandNews #ChildSafety #NainitalPolice #NavinSamachar

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पदों पर भी बदलाव

Leave a Reply