बड़ा समाचार: मुख्यमंत्री आवास में कमांडो की एके-47 राइफल की गोली से मौत, आत्महत्या या दुर्घटना में उलझी मौत की गुत्थी (CM awas men commando ki goli se maut)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 1 जून 2023। (CM awas men commando ki goli se maut) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो की खुद की एके-47 राइफल से गोली चलने के बाद मौत होने का दुःखद एवं चिंताजनक समाचार है। पुलिस के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं गोली दुर्घटनावस चली या आत्मघाती कारणों से चलाई गई। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से वह मानसिक तनाव में थे। देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कमांडो की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घर पर भागवत कथा के लिए प्रमोद रावत ने 16 जून से छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन किया हुआ था।

Commando Pramod rawatप्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में कमांडो सीएम आवास पर तैनात कमांडो प्रमोद रावत ने गुरुवार अपराह्न लगभग साढ़े 12 बजे सीएम आवास के अंदर बने बैरक में अपनी एके-47 राइफल से खुद को गोली मारी। गोली उनके गर्दन के नीचे हिस्से में लगी है। 2007 बैच के प्रमोद रावत मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले थे, और वर्तमान में देहरादून के विजय कॉलोनी में रह रहे थे। वर्ष साल 2016 से प्रमोद रावत मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी पर तैनात थे।

ऐसी दुःखद सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं, तथा गोली खुद चली या चलाई गई, इसकी हर कोण से जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम से जुड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। मामले पर मीडिया से जानकारियां साझा करते हुए एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही लग पाएगा। हालांकि, एडीजी अभिनव कुमार ने ये आशंका भी जताई है कि यह आत्महत्या अथवा दुर्घटनावस मौत का मामला हो सकता है। यानी कमांडो ने आत्महत्या की है या फिर गलती से गोली लगी है, इसकी जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 10 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री आवास स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रुद्रप्रयाग की रहने वाली एक 25 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि लड़की पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी और किसी कारण मानसिक अवसाद में उसने यह कदम उठाया था। 

Leave a Reply