नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जून 2023। (nabalig se sare rah gandi baat) उत्तराखंड के कुछ नगरों में एक धर्म विशेष के व्यवसायियों को उनके प्रतिष्ठान छोड़कर जाने की धमकी देने जैसे आक्रोश के बावजूद इस धर्म विशेष के लोगों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भगाने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे।
अब ताजा मामला देहरादून के वीआईपी इलाके से कुछ दूरी पर स्थित जोहड़ी गांव से सामने आया है। आरोप है कि यहां एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इस पर स्थानीय लोगों ने उसके पकड़कर रस्सियों से खंभे से बांध दिया। जब पुलिस पहुंची तो उसे उनके हवाला कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार से एक लड़की अपने रिश्तेदारों के घर जोहड़ी गांव आई थी। आरोप है कि जब वह कुछ लड़कियों के साथ बाजार जा रही थी, तभी एक मुस्लिम समुदाय के युवक शौकीन ने उसे गंदी-गंदी बातें करते हुए छेड़छाड़ की। लड़कियों ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपित युवक बाज नहीं आया। कुछ स्थानीय लोगों ने भी उसे ऐसा करते देख लिया तो वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने युवक को पकड़ा, और हाथ-पैर बांध कर खंभे से बांध दिया और पुलिस को बुला लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की और उसके सहेलियों से पूछताछ की। उसके बाद आरोपित शौकीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। राजपुर थाने के प्रभारी उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपित को अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- बागेश्वर में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट, डीएम ने बंद किए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल; जानिए अगले तीन दिन कितना गंभीर रहेगा मौसम
- नैनीताल में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल; शादी के लिए दहेज की मांग, अभियोग दर्ज, जानें कहाँ के हैं युवक और युवती?
- हड्डियों को खोखला कर सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, जानिए किन चीजों का अधिक सेवन बढ़ा सकता है कैल्शियम की कमी
- नैनीताल में एक बाइक पर पांच युवकों का स्टंट-8500 का चालान, जान से मारने की धमकी और घर पर पथराव करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं का वोडा केमिकल्स में चयन, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर कार्यरत उपनल एवं संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग और सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
- शहरी विकास विभाग में ईओ तैनाती विवाद: मंत्री ने 34 तबादला और प्रभारी नियुक्ति आदेश किए निरस्त, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
- Shahadat : जिंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर.. पत्नी के हाथों की मेहंदी के सूखने से पहले ही देश पर कुर्बान हो गया था मेजर राजेश
- नैनीताल में डीएसए मिनी, ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस व लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिताओं के साथ ही कारगिल विजय दिवस, विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से मोदी का संवाद और शेर का डांडा में पौधरोपण
- शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने देशभर के 34 प्रतिष्ठित विद्यालयों को पछाड़ राष्ट्रीय क्विज एवं उद्यमिता प्रतियोगिता जीती
- सेक्स रैकेट मामले का वांछित गिरफ्तार, न्यायालय में फर्जी जमानतनामा, पर्यटकों ने रेस्टोरेंट के काउंटर से मोबाइल चुराया व बाईपास पर पेड़ और मलबा गिरने से यातायात बाधित
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
