नवीन समाचार, देहरादून, 22 जुलाई 2026 (IAS Vandana Singh Now Head of DDA)। उत्तराखंड (Uttarakhand) कैडर की वर्ष 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी वंदना सिंह (Vandana Singh) को केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training-DoPT) के आदेश के अनुसार उन्हें दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority-DDA) में आयुक्त (भूमि प्रबंधन) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना (Central Staffing Scheme) के तहत उप सचिव स्तर पर की गई है।
आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं
आईएएस वंदना सिंह उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और नैनीताल की जिलाधिकारी (District Magistrate) रह चुकी हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग की महानिदेशक तथा योजना विभाग में अपर सचिव के रूप में भी दायित्व निभाया।
नैनीताल में कार्यकाल के दौरान रहीं चर्चा में
17 मई 2023 को उन्हें नैनीताल की 48वीं जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में हल्द्वानी में हुई हिंसा के दौरान कानून-व्यवस्था के प्रबंधन को लेकर उनकी प्रशासनिक कार्यशैली राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनसुनवाई, विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों पर भी विशेष ध्यान दिया।
पहले ही प्रयास में हासिल की थी आठवीं रैंक
हरियाणा के नसरुल्लागढ़ गांव की रहने वाली वंदना सिंह ने महज 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की थी। वर्ष 2012 की परीक्षा में उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आठवीं रैंक प्राप्त की।
उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गुरुकुल प्रणाली में प्राप्त की। बाद में संस्कृत ऑनर्स तथा विधि (एलएलबी) की पढ़ाई पूरी की। बताया जाता है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी बिना किसी औपचारिक कोचिंग के स्वयं की थी।
पिथौरागढ़ से शुरू हुआ प्रशासनिक सफर
उत्तराखंड कैडर मिलने के बाद उनकी पहली प्रमुख नियुक्ति पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer-CDO) के रूप में हुई। वर्ष 2017 में वह जिले की पहली महिला सीडीओ बनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।
13 दिनों में तीन तबादलों से भी रहीं सुर्खियों में
वर्ष 2020 में उन्हें पहली बार रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया, लेकिन इसके बाद मात्र 13 दिनों के भीतर उनके लगातार तीन स्थानांतरण हुए। यह घटनाक्रम उस समय प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना। बाद में उन्होंने अल्मोड़ा और नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दीं।
अब दिल्ली विकास प्राधिकरण में भूमि प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलने के साथ वह केंद्र सरकार में नई भूमिका निभाएंगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (IAS Vandana Singh Now Head of DDA) :
IAS Vandana Singh Now Head of DDA, IAS Vandana Singh, Uttarakhand IAS, DDA Commissioner, Delhi Development Authority, Nainital DM, Uttarakhand News, Dehradun News, IAS Officer, Central Deputation, DoPT, Administrative News, Haldwani, Bureaucracy, Hindi News, Navin Samachar, IAS Vandana Singh DDA Appointment, Uttarakhand IAS Officer Vandana Singh News, Former Nainital DM New Posting, Delhi Development Authority Commissioner Land Management, Vandana Singh IAS Biography, Uttarakhand Bureaucracy News, DoPT Central Deputation IAS, IAS Vandana Singh Latest News, Former Nainital DM Delhi Posting, Uttarakhand Administrative News, #IAS #VandanaSingh #Uttarakhand #Nainital #DDA #DelhiDevelopmentAuthority #Bureaucracy #Dehradun #AdministrativeNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















