नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जून 2023। (nabalig se sare rah gandi baat) उत्तराखंड के कुछ नगरों में एक धर्म विशेष के व्यवसायियों को उनके प्रतिष्ठान छोड़कर जाने की धमकी देने जैसे आक्रोश के बावजूद इस धर्म विशेष के लोगों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भगाने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे।
अब ताजा मामला देहरादून के वीआईपी इलाके से कुछ दूरी पर स्थित जोहड़ी गांव से सामने आया है। आरोप है कि यहां एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इस पर स्थानीय लोगों ने उसके पकड़कर रस्सियों से खंभे से बांध दिया। जब पुलिस पहुंची तो उसे उनके हवाला कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार से एक लड़की अपने रिश्तेदारों के घर जोहड़ी गांव आई थी। आरोप है कि जब वह कुछ लड़कियों के साथ बाजार जा रही थी, तभी एक मुस्लिम समुदाय के युवक शौकीन ने उसे गंदी-गंदी बातें करते हुए छेड़छाड़ की। लड़कियों ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपित युवक बाज नहीं आया। कुछ स्थानीय लोगों ने भी उसे ऐसा करते देख लिया तो वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने युवक को पकड़ा, और हाथ-पैर बांध कर खंभे से बांध दिया और पुलिस को बुला लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की और उसके सहेलियों से पूछताछ की। उसके बाद आरोपित शौकीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। राजपुर थाने के प्रभारी उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपित को अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- रामनगर में पुलिस मुठभेड़, 15 अभियोगों में वांछित चंदन सागर के पैर में लगी गोली
- उत्तराखंड के तीन पुलिस कप्तान देश के 100 सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों में, चमोली, अल्मोड़ा और पौड़ी के अफसरों को जगह
- हल्द्वानी में 16 वर्षीय किशोरी की शादी कराने का मामला, माता-पिता-दूल्हे सहित पांच पर FIR
- नैनीताल की 123 वर्ष पुरानी परंपरा का उत्सव कब शुरू होगा? नंदा देवी महोत्सव और रामलीला की तिथियां घोषित
- नैनीताल: सरकारी टीम को रोकने के बहुचर्चित मामले में कॉंग्रेस नेता सहित तीनों आरोपित दोषमुक्त…
- अपराजिता, जो हर रोग को पराजित कर सकता है, जानिए किन रोगों में होता है लाभदायक, साथ ही वायरल दावों की सच्चाई तथा वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
- नैनीताल में मनसा देवी मंदिर के पास खुर्पाताल झील की ओर 300 फीट गहराई में गिरी थार, पांच पर्यटक घायल, अन्य घटना में भूस्खलन से रंगकर्मी घायल
- अपडेट : रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर 25 मीटर गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी
- हल्द्वानी में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग संरक्षण में
- प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में नैनीताल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
