उत्तराखंड के ऋषिकेश से गरजे मोदी, कहा सरकार मजबूत तो देश मजबूत…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, ऋषिकेश, 11 अप्रैल 2024 (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)। चुनावी बेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान प्रदेश की धर्म नगरी ऋषिकेश में प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित किया। कहा, मजबूत सरकार से देश मजबूत होता है। देश के दुश्मनों को घर में घुसकर मारा जाता है। इससे पहले मंच पर पहुंचते हुए उन्होंने और देवभूमि को नमन कर और डमरू बजाकर बाबा केदार का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं।

कांग्रेस ने हर की पौड़ी में गंगा नदी को नहर बताया (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

Narendra Modi, PM Narendra Modi Live from Rishikeshवहीं कांग्रेस पर हमला बोलते हुये मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। अब वह हिंदू धर्म की शक्ति का नाश करने की बात कह रहे हैं।

उन्होंने याद दिलाया कांग्रेस ने गंगा के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए। हर की पौड़ी में बहती गंगा नदी को नहर बताया। जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हमें विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गरंटी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पीएम मोदी के उद्घाटन से पूर्व एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना के बाद जागा प्रशासन : परिवहन विभाग ने जारी की सुरक्षा नियमावली

काफी जीवन काल उत्तराखंड में बीता (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

मोदी ने कहा, उनका काफी जीवन काल उत्तराखंड में बीता है। उन्हें पता है गढ़वाल हो या कुमाऊं, माताओं-बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर-घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नौ परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। मुफ्त राशन को 5 वर्ष और बढ़ा दिया है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।

कांग्रेस के राज में गरीबों का पैसा बिचौलिया खा जाते थे (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचौलिया खा जाते थे। हमारी सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए। कांग्रेस होती, तो यह सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया। इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से पूछा कि अगर यह सब हटाना है तो आपका आशीर्वाद चाहिए। कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है। मेरा प्रणाम अपने गांव के हर मंदिर में पहुंचाना।

उत्तराखंड के पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

मोदी ने कहा, पर्यटन और चार धाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। इसलिए हम यहां रोडवेज, रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। चार धाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 13 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के स्थानांतरण, जोशी बनीं नई नोडल अधिकारी

यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि भाजपा की नीयत सही है। जब नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन बीते दिनों की बात होता जा रहा है। उत्तराखंड के नौजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां भी आगे बढ़ रही हैं।

आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होती। पूर्व सैनिकों को एक लाख पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।
तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे हैं। 

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है। (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  20 दिन के भीतर जारी होंगे मुख्यमंत्री की लंबित घोषणाओं के शासनादेश, टालमटोल पर होगी कार्यवाही, धामी ने दिए सख्त निर्देश

सीएम धामी ने गिनाए सरकार के काम (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

प्रधानमंत्री मोदी से पहले मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा सरकार के काम गिनाए। कहा कि मोदी के द्वारा किए गए कामों से ही आज भारत का विश्व में नाम है। कई ऐसे फैसले लिए गए, जिनको पूरा करने की कोई सोच भी नहीं सकता था। पीएम मोदी उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का काम कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मंच पर पहुंचे तो भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने पीएम को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने पीएम को चुनरी उड़ाकर स्वागत किया। (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (PM Narendra Modi Live from Rishikesh)

Leave a Reply