नवीन समाचार, पौड़ी, 1 मई 2024 (Kalyugi mother throwed her newborn child)। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थैलीसैंण में एक कलयुगी मां ने अपने नवजात बेटे को जन्म देते ही, छूते ही पूरे शरीर को झनझना देने वाली बिच्छू घास की झाड़ियों में फेंक दिया और खुद घर की ओर चलती बनी। लेकिन कहते हैं-मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। कुछ महिलाओं की वजह से नवजात की जान बच गई। अब पुलिस कलयुगी की मां को खोज रही है।
किशोरी लेकर आई घर (Kalyugi mother throwed her newborn child)
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को एक किशोरी को थलीसैंण के हंस्यूड़ी गांव में गधेरे के पास बिच्छू घास की झाड़ियों में किसी शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह नजदीक गईं तो उसे वहां एक नवजात शिशु पड़ा मिला। इस पर किशोरी ने अपनी मां अन्य महिला की मदद से बिच्छू घास की झाड़ियों को काट कर नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला और नवजात को अपने घर ले गई। जहां नहला धुला कर उसे साफ किया।
गांव के अन्य महिलाओं को भी इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद अन्य महिलाएं और पुरुष जुट गए। उन्होंने पुलिस को नवजात के मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम 108 एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण ले जाया गया। (Kalyugi mother throwed her newborn child)
सीएचसी थलीसैंण के चिकित्सक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात ठीक है। स्वास्थ्य केंद्र से नवजात शिशु को दी जाने वाली सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, थलीसैंण के थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि पुलिस बच्ची की मां के बारे में पता लगा रही है। (Kalyugi mother throwed her newborn child)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Kalyugi mother throwed her newborn child)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














