रील बनाने के जुनून में चली गयी 20 वर्षीय लड़की की जान…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 2 मई 2024 (20 year old Girl lost her Life for making Reels)। युवाओं में शॉर्ट्स व रील बनाने का जुनून अपनी जान की परवाह करने की हद पर हावी होता नजर आ रहा है। उत्तराखंड के हरिद्वार में रील बनाने के चक्कर में एक युवती द्वारा अपनी जान गंवाने की घटना सामने आयी है।

सहेली के साथ रेलवे फाटक पर रील बनाने गई थी (20 year old Girl lost her Life for making Reels)

(20 year old Girl lost her Life for making Reels) उत्तराखंड : रील बनाना पड़ा महंगा, ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत -  Creative News Express | Uttarakhandप्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय वैशाली निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की के शिवपुरम में अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक जाकर मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बना रही थी।

(20 year old Girl lost her Life for making Reels) Indian Railways: क्या रेल की पटरी और प्लेटफॉर्म पर Reels बनाने से होगी जेल?  रेलवे ने दिया यह जवाब | Moneycontrol Hindiबताया जा रहा है कि इस दौरान वह हरिद्वार से सहारनपुर की ओर जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली ने इसकी सूचना उसके मामा के परिवार को दी। इस पर वह लोग पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पता चला है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (20 year old Girl lost her Life for making Reels)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (20 year old Girl lost her Life for making Reels)

Leave a Reply