नवीन समाचार, नैनीताल, 23 मई 2026 (Nainital Latest News 23 May 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में शनिवार को राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Retd Lt Gen Gurmit Singh) ने पर्यावरण संरक्षण, उच्च शिक्षा, शोध और युवा विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज में जनसहभागिता आधारित विकास मॉडल पर जोर दिया। लोक भवन (Lok Bhawan) परिसर में बर्ड वॉचिंग से लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) में उच्च शिक्षा और नवाचार पर समीक्षा बैठक तक, राज्यपाल ने प्रकृति संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को एक-दूसरे से जुड़ा बताया। वहीं जनपद में शिक्षा, कला, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई कार्यक्रम भी चर्चा में रहे।
यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें
Toggleराज्यपाल की बर्ड वॉचिंग से जैव विविधता संरक्षण का संदेश, विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार पर भी जोर
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने शनिवार सुबह लोक भवन परिसर और गोल्फ कोर्स क्षेत्र में बर्ड वॉचिंग करते हुए विभिन्न पक्षी प्रजातियों का अवलोकन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें क्षेत्र की वनस्पतियों, तितलियों और पक्षियों के पारिस्थितिकी महत्व की जानकारी दी। बर्ड वॉचिंग के दौरान ब्लू व्हिस्लिंग थ्रश (Blue Whistling Thrush), कोल टिट (Coal Tit), ग्रे-हेडेड वुडपेकर (Grey Headed Woodpecker), कलीज फीजेंट (Kalij Pheasant) और यूरेशियन जे (Eurasian Jay) सहित कई प्रजातियां देखी गयीं। राज्यपाल ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में शोध, कौशल और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर मंथन
राज्यपाल ने डीएसबी परिसर (DSB Campus) में कुलपति और विभिन्न संकायाध्यक्षों के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार को लेकर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाले संस्थान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के केंद्र हैं। राज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP 2020) के अनुरूप बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता बतायी।
उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम ऐसे होने चाहिए जो विद्यार्थियों को रोजगार, नेतृत्व क्षमता और समस्या समाधान के लिए तैयार करें। बैठक में विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्थाओं, शोध गतिविधियों और आधारभूत ढांचे में सुधार के प्रयासों की भी सराहना की गयी। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत (Prof Diwan Singh Rawat) ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में देशभर से पहुंचे प्रतिभागी
लोक भवन गोल्फ क्लब (Lok Bhawan Golf Club) में आयोजित 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट (Governor’s Cup Golf Tournament) में दूसरे दिन 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड सहित दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश से आये प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के साथ नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लिया। खिलाड़ियों ने लोक भवन गोल्फ कोर्स की व्यवस्थाओं और शांत वातावरण की सराहना की।
जलवायु परिवर्तन पर पुस्तक का लोकार्पण
डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हेम चंद्र जोशी (Dr Hem Chandra Joshi) द्वारा लिखित पुस्तक “क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव प्लांट बायोलॉजी” (Climate Responsive Plant Biology) का लोकार्पण कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने किया। पुस्तक में पौधों की जलवायु अनुकूलन क्षमता, सतत विकास और पर्यावरणीय चुनौतियों से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं को शामिल किया गया है। यह पुस्तक स्प्रिंगर नेचर पब्लिकेशन (Springer Nature Publication) द्वारा प्रकाशित की गयी है।
पलायन के मुद्दे पर विद्यार्थियों ने रखे प्रभावशाली तर्क
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार (Parwati Prema Jagati Saraswati Vihar) में आयोजित अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्तराखंड से पलायन के सामाजिक और नैतिक पहलुओं पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता का विषय था- “क्या बेहतर अवसर की तलाश में उत्तराखंड से पलायन नैतिक रूप से उचित है?” प्रतियोगिता में आयुष्मान भारद्वाज (Ayushman Bhardwaj) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी चर्चा में
भीमताल (Bhimtal) स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग में “होलिस्टिक हेल्थ एंड वेलनेस” कार्यशाला का समापन हुआ, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और आत्म-नियमन जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। भीमताल स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सर जेसी बोस तकनीकी परिसर में पीएम-ऊषा-मेरु के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ डॉ. दीपक पाण्डे ने ध्यान, मानसिक दृढ़ता के लिए भावनात्मक आत्मचिंतन, पोषण एवं स्वास्थ्य, स्क्रीन मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा आत्म-नियमन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बनाए रखने के उपाय भी बताए।
कार्यक्रम में शामिल लगभग 150 प्रतिभागियों से कार्यशाला के संबंध में प्रतिक्रिया भी ली गई। समापन अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक प्रो. वीना पाण्डे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के सहयोग एवं मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले डॉ. मंजु तिवारी, डॉ. रागिनी पंत, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ऋषेन्द्र कुमार, डॉ. मयंक पाण्डेय सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और सहयोग की सराहना की।
इसके अतिरिक्त डीएसबी परिसर की छात्रा प्राची नेगी (Prachi Negi) का एडुटेक कंपनी बायजूस (Byju’s) में पीआरटी स्तर शिक्षक पद पर चयन हुआ है। नगरपालिका परिषद की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद (Ramesh Prasad) ने मल्लीताल स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर निर्धारित शुल्क सूची लगाने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिये।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 23 May 2026) :
Nainital Latest News 23 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Governor News, Kumaun University News, Education News, Environment News, Bird Watching Uttarakhand, Governor Gurmit Singh Nainital Visit, Biodiversity Conservation Uttarakhand, Kumaun University Research Meeting, Higher Education Reform Uttarakhand, Governors Cup Golf Tournament Nainital, Climate Responsive Plant Biology Book Launch, Migration Debate Uttarakhand Students, Holistic Health Workshop Bhimtal, Prachi Negi Byjus Selection News, Nainital Civic Facility Inspection, Environmental Awareness Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #GovernorVisit #BirdWatching #KumaunUniversity #EnvironmentalProtection #HigherEducation #GolfTournament #StudentAchievement #ClimateChange

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
