नैनीताल में पहली बार श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में प्रारंभ हुई श्रीमद देवी भागवत कथा…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 मई 2025 (Shrimad DeviBhagwat Katha By ShriRam Sevak Sabha) नैनीताल की सबसे पुरानी धार्मिक सामाजिक संस्था श्रीराम सेवक सभा के तत्वावधान में नगर में पहली बार श्रीमद्भागवत देवी पुराण का आयोजन सोमवार से प्रारंभ हो गया है। आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ, जो सभा भवन से प्रारंभ होकर मां नयना देवी मंदिर तक गई और वहां से लौटकर सभा प्रांगण में कलश स्थापना के साथ सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में कुमाऊंनी परिधान में मातृशक्ति ने सहभागिता की, वहीं श्रीमद्भागवत ग्रंथ को सिर पर रखकर सभा के प्रबंधक विमल चौधरी तथा पंडित देवेश शास्त्री आगे-आगे चले।

 b50aed1b1e714befd5926e8bb2f46c22 324982115सभा के अध्यक्ष मनोज सह व महासचिव जगदीश बावड़ी ने बताया कि श्रीमद्भागवत देवी पुराण का आयोजन 5 मई से 13 मई तक सभा भवन में किया जा रहा है। 13 मई को विशाल भंडारे का आयोजन भी प्रस्तावित है।

प्रथम दिवस के यजमान के रूप में डॉ कपिल जोशी सपत्नीक सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूजन उपरांत कथा प्रारंभ करते हुए पंडित देवेश शास्त्री ने देवी के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कहा कि देवी संपूर्ण सृष्टि की ऊर्जा का केंद्र हैं और प्रत्येक कण में विद्यमान हैं। उन्होंने भगवती के जन्म, पार्वती के तप, स्यमंतक मणि की कथा, माता सती के देह त्याग, पार्वती के जन्म और महाराज दूरदुम की पुत्र प्राप्ति की कथा का प्रभावशाली वर्णन किया।

 देवी कथा के श्रवण से भक्ति, श्रद्धा और सत्कर्मों की प्रेरणा जागृत होती है (Shrimad DeviBhagwat Katha By ShriRam Sevak Sabha)

उन्होंने कहा कि देवी कथा के श्रवण से श्रद्धालुओं में भगवती के प्रति भक्ति, श्रद्धा और सत्कर्मों की प्रेरणा जागृत होती है। इससे देवी भागवत पुराण का ज्ञान प्राप्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर मनोज सह, जगदीश बावड़ी, अशोक साह, मुकेश जोशी, राजेंद्रलाल साह, देवेंद्रलाल साह, हीरा सिंह, कैलाश बोरा, मिथिलेश पांडे, आनंद बिष्ट, हरीश पंत, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, विमल चौधरी, भुवन बिष्ट, सभासद लता दफौटी, मोहित लाल साह, सुमन साह, भावना, वंदना पांडे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। (Shrimad DeviBhagwat Katha By ShriRam Sevak Sabha)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  लोकायुक्त की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने आधे घंटे के भीतर बताया—अगली बैठक कब होगी... हाईकोर्ट में मनाया गया ‘नो व्हीकल डे’

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Shrimad DeviBhagwat Katha By ShriRam Sevak Sabha, Nainital News, Astha, Shrimad Devi Bhagwat Katha, Shri Ram Sevak Sabha, For the first time in Nainital, Shrimad Bhagwat Katha, Devi Bhagwat Purana, Nainital Religious Event, Kalash Yatra Nainital, Kumouni Culture, Shriram Sevak Sabha, Naina Devi Temple, Hindu Religious Gathering, Vimal Chaudhary, Pandit Devesh Shastri, Manoj Sah, Jagdish Bawdi, Kapil Joshi, Spiritual Events Nainital, Hindu Mythology Narration, Women In Kalash Yatra, Devotional Events Uttarakhand, Bhakti And Shraddha, Nainital Kalash Yatra 2025, Hindu Festivities India,)

Leave a Reply