अब साधारण डाक नहीं होगी गायब, बारकोड आधारित नई व्यवस्था से होगी ऑनलाइन ट्रैक..

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जुलाई 2026 (Online Tracking System-Ordinary Mail)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में भारतीय डाक विभाग (India Post) ने अपनी डिजिटल परिवर्तन योजना आईटी 2.0 (एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी-एपीटी) के तहत साधारण डाक की भी ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा शुरू कर दी है। अब तक केवल स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड डाक की ही निगरानी संभव थी, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद साधारण पत्र, अंतर्देशीय पत्र, बुक पोस्ट तथा छोटे साधारण पार्सलों को भी बारकोड के माध्यम से ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। नैनीताल के प्रवर डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि जनपद के प्रमुख डाकघरों में यह व्यवस्था लागू कर दी गयी है।

प्रत्येक साधारण डाक पर होगा विशिष्ट बारकोड

Online Tracking System-Ordinary Mail Online Tracking System for Ordinary Mail 📰 बड़ी खबर | अब साधारण चिट्ठी भी होगी ऑनलाइन ट्रैक* डाक विभाग देशभर में अनअकाउंटेबल (साधारण) डाक के लिए नई डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था शुरू ...प्रवर डाक अधीक्षक अमित दत्त ने बताया कि नई प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक साधारण डाक पर एक विशिष्ट बारकोड अंकित किया जाएगा। डाक की बुकिंग से लेकर छंटाई और अंतिम वितरण तक प्रत्येक चरण में बारकोड स्कैन किया जाएगा। इससे प्रेषक इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट अथवा संबंधित डाकघर के माध्यम से अपनी डाक की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से साधारण डाक के गुम होने अथवा समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने जैसी शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है तथा डाक सेवाएं अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनेंगी।

सभी डाकघरों में होगी शत-प्रतिशत स्कैनिंग

अमित दत्त के अनुसार केंद्रीय संचार मंत्रालय ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत सभी छंटाई केंद्रों और वितरण डाकघरों में आने वाली प्रत्येक साधारण डाक की शत-प्रतिशत स्कैनिंग अनिवार्य की गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एचआईवी संक्रमित हुआ तो पत्नी से संबंध बिगड़े, काम भी बंद हुआ, अब पत्नी व ससुराल वालों पर बदनाम करने का आरोप

बल्क अथवा वाणिज्यिक डाक भेजने वाले प्रेषकों को लिफाफे के निचले हिस्से में कम से कम 15 मिलीमीटर स्थान बारकोड मुद्रण के लिए खाली रखना होगा। योजना के संचालन के लिए हैंडहेल्ड स्कैनर और कंप्यूटर प्रणालियों को क्लाउड आधारित मेघराज 2.0 प्रणाली से जोड़ा जाएगा। साथ ही डाकियों और अन्य कर्मचारियों को बारकोड स्कैनिंग का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

निजी कूरियर जैसी पारदर्शी सुविधा मिलेगी

प्रवर डाक अधीक्षक ने कहा कि भारतीय डाक विभाग की यह पहल आम नागरिकों को निजी कूरियर सेवाओं के समान पारदर्शी और तकनीक आधारित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे डाक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भुजियाघाट में कार और बुलेट की आमने-सामने की टक्कर, नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर गिरा विशाल वृक्ष, रामगढ़ नाले के पुराने पुल के पास सड़क धंसी
Tags (Online Tracking System-Ordinary Mail) :

Online Tracking System-Ordinary Mail, Online Tracking System for Ordinary Mail, India Post, Indian Postal Department, Ordinary Mail Tracking, Barcode Tracking, IT 2.0, Advanced Postal Technology, Nainital News, Uttarakhand News, Amit Dutt, Postal Services, India Post Update, Online Mail Tracking, Digital India, Postal Technology, Navin Samachar, Bhartiya Dak, #IndiaPost #PostalDepartment #Nainital #Uttarakhand #DigitalIndia #OnlineTracking #PostalServices #LatestNews #NavinSamachar

Leave a Reply