हल्द्वानी: विद्यालय गये करीब 15 वर्षीय छात्र का शव करीब 50 दिन बाद जंगल में मिला…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 9 अप्रैल 2024 (Haldwani-Body of student found after 50 days)। हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में शीतला देवी मंदिर के पास के जंगल में बीती रात्रि एक किशोर का बेहद सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बीती 17 फरवरी से गायब 9वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र भास्कर दुम्का के रूप में हुई। इससे उसके घर में शोक छा गया है।

(Haldwani-Body of student found after 50 days)प्राप्त जानकारी के अनुसार धारी तहसील के गौनियारो क्षेत्र निवासी निवासी किशोर भास्कर दुम्का पुत्र सुभाष चंद्र दुम्का दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति के शिवपुरी में रहने वाले अपनी बुआ व फूफा मोहन चंद्र सनवाल के घर पर रहकर कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि 17 फरवरी की सुबह 8 बजे को वह विद्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से घर नहीं लौटा।

गायब होने के दिन छुट्टी के दिन गया था विद्यालय (Haldwani-Body of student found after 50 days)

उनके फूफा ने विद्यालय में फोन कर जानकारी ली तो बताया गया कि उस दिन ‘पैरेंट्स मीटिंग’ होने की वजह से बच्चों की छुट्टी थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी काठगोदाम थाने में दर्ज कराई। तभी से काठगोदाम पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर पुलिस को जांच में पता चला कि भास्कर पूर्व में शीतला देवी मंदिर आया था और प्रसाद ग्रहण करने के बाद मंदिर से ऊपर जंगल की ओर चला गया था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड: बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की पेचकस से हत्या, भागते आरोपित को पड़ोसियों ने पकड़ा

पुलिस ने जंगल में तलाशी ली तो उसका शव गधेरे के पास बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काठगोदाम के थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा का कहना है कि बच्चे के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। (Haldwani-Body of student found after 50 days)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Haldwani-Body of student found after 50 days)

Leave a Reply