नवीन समाचार, खटीमा/हरिद्वार, 14 जून 2023। बुधवार का दिन दो दुःखद घटनाओं के नाम रहा। इन घटनाओं में सेना के एक युवा जवान और पुलिस के एक उप निरीक्षक (Young Soldier and Police sub-inspector died) की मौत हो गई।
पहली घटना जनपद ऊधमसिंह नगर के खटीमा की है। यहां सेना के जवान चारुबेटा पहाड़ी कालोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग गत 12 जून को यानी दो दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। बताया जा रहा है बीती रात वह खाना खाकर सोये थे लेकिन आज सुबह अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये। घटना के बाद से मृतक जवान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फौजी मोहन सिंह गुरंग राजौरी सेक्टर में तैनात थे। घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक किशोर पंत अपनी टीम के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे। उन्होंने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर एक अन्य घटना में उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बाबूराम निवासी केहडा, लक्सर जिला हरिद्वार का भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। पुष्पेन्द्र पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। बताया गया है कि वह आज अपनी बुलेट मोटर साइकिल से अपने दोस्त अमित के साथ कहीं जा रहे थे और इस बीच देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप उनके साथ एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में पुष्पेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन के बाद उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह इन दिनों पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। बुधवार को वह अपनी बुलेट पर सवार होकर जा रहें थे। इसी दौरान उनकी बुलेट का भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में सड़क पर पड़े उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और घायल अमित को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया।
जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र की मौत हो गई, जबकि घायल अमित पुत्र विजेंद्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर, मंगलौर, हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- हल्द्वानी में 14 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया, पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप; जून में दर्ज हुआ था पॉक्सो का मामला
- उत्तराखंड में ओपिनियन पोल में हैरान करने वाले आँकड़े, मैदानी क्षेत्र में तीसरी पार्टी भी खोल सकती है खाता, जानें भाजपा-कांग्रेस की कितनी सीटें?
- नंदा देवी : शास्त्रों से हिमालय की लोकपरंपरा और नैनीताल के महोत्सव तक पहुंची आस्था की कहानी
- माता नंदा-सुनंदा माता नयना की नगरी में डोले पर निकलीं, श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह तथा भावुक मन से शोभायात्रा पर पुष्प व अक्षत वर्षा के साथ किया विदा
- राम को मिली उत्तराखंड भाजपा की जिम्मेदारी; विवादित दुष्यंत के साथ सह प्रभारी भी बदले…
- उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय बनेंगे स्थायी न्यायाधीश; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
- आए थे पढ़ने-महंगे शौक पूरे करने के लिए कर रहे थे दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़कर महंगे ड्रग्स की तस्करी, 6 गिरफ्तार; कॉलेज के छात्रों को बेचते थे ड्रग्स
- उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ कृषि पर्यटन ग्राम सूपी की सफलता की कहानी, अपार संभावनाएं और भविष्य की बड़ी चुनौतियाँ…
- कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, कर्ज लेकर भी ग्रामीण ने 57 बार जमा की गई जमा की गई धनराशि…
- देहरादून में बिटकॉइन में रोज 300 से 500 डॉलर कमाई के लालच में निवेश के नाम पर गंवा दी 13.35 लाख की धनराशि
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।